[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Rourkela News: राउरकेला में रेलवे की आधारभूत संरचनाओं की कमी जल्द दूर करेंगे : डीआरएम

Rourkela News: राउरकेला में रेलवे की आधारभूत संरचनाओं की कमी जल्द दूर करेंगे : डीआरएम

0
Rourkela News: राउरकेला में रेलवे की आधारभूत संरचनाओं की कमी जल्द दूर करेंगे : डीआरएम

Rourkela News: चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने शनिवार को राउरकेला रेलवे स्टेशन का संक्षिप्त दाैरा किया. उन्होंने यहां पर रेलवे की ओर से शुरू की गयी विकास परियोजना के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. राउरकेला में रेलवे का विकास करने में कौन सी आधारभूत संरचना की कमी आड़े आ रही है, इसका भी संज्ञान लिया. यहां की आधारभूत संरचना में जो भी कमी नजर आयेगी, उसे जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास करने की बात भी उन्होंने कही.

नवनिर्मित शेड का किया अवलोकन, मीडिया से की बात

डीआरएम तरुण हुरिया अपनी टीम के साथ शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे राउरकेला स्टेशन पहुंचे. उन्होंने टीम के साथ स्टेशन के बाहर नवनिर्मित शेड का अवलोकन किया. इस शेड में क्या-क्या काम बाकी रह गया है, इसकी जानकारी ली तथा इसे जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश मातहत अधिकारियों को दिया. बाद में वे टीम के साथ आरपीएफ पोस्ट की ओर रवाना हुए तथा वहां का निरीक्षण किया. इस दाैरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से भी बात की. बताया कि वे यहां रेलवे से जुड़ी आधारभूत संरचना का निरीक्षण करने के लिए संक्षिप्त दौरे पर पहुंचे हैं. पूरी जानकारी लेने के बाद कमियों को दूर करने का काम किया जायेगा.

पार्किंग में वसूली कौन कर रहा है, इसकी जांच करायेंगे

डीआरएम ने राउरकेला स्टेशन में यात्रियों व दुकानदारों से संबंधित सुरक्षा, पार्किंग में अवैध वसूली आदि से संबंधित सवालों का गोल-मोल जवाब दिया. रेलवे स्टेशन के पास एक चाय दुकानदार की हत्या से उत्पन्न सुरक्षा से संबंधित सवाल के जवाब में डीआरएम ने कहा कि आरपीएफ अपना काम अच्छे से कर रही है. सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है. स्टेशन में पार्किंग में अवैध वसूली की शिकायत पर उन्होंने कहा कि वर्तमान पार्किंग का टेंडर ही खत्म हो चुका है, तो यह वसूली कौन कर रहा है, वे इसकी जांच करायेंगे. नशेड़ियों द्वारा स्टेशन को अपना अड्डा बना लेने की शिकायत पर उन्होंने कहा कि आरपीएफ की ओर से उनसे निपटने का काम किया जा रहा है. यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान भी रखा जा रहा है.

डीआरएम ने बंडामुंडा में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया शनिवार को बंडामुंडा का दौरा कर रेलवे की आधारभूत संरचनात्मक विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न रेलवे परिसरों और संस्थानों का जायजा लेकर आवश्यक सुधारों से संबंधित दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिया.

राउरकेला से सड़क मार्ग से बंडामुंडा पहुंचे डीआरएम ने रेलवे इंस्टीट्यूट, कम्युनिटी हॉल, सेरसा स्टेडियम, रेलवे प्राथमिक विद्यालय, रेलवे लाल स्कूल, ऑफिसर क्लब समेत कई महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया. डीआरएम तरुण हुरिया ने कहा कि रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, ताकि यात्रियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को अधिक सुविधाएं मिल सकें. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बंडामुंडा में आगामी दिनों में ऑल इंडिया स्काउट एंड गाइड सम्मेलन आयोजित किया जाना है, जिसमें देशभर से लगभग 2000 स्काउट और गाइड छात्राएं भाग लेंगी. इस आयोजन को ध्यान में रखते हुए बुनियादी सुविधाओं का आकलन किया जा रहा है, ताकि आवश्यक सुधार कर उनका बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके. इस अवसर पर सीनियर डीपीओ डॉ ऋषभ सिन्हा, बंडामुंडा एआरएम एके षाड़ंगी सहित मंडल समेत स्थानीय रेलवे अधिकारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel