[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Sambalpur News: अनुगूल में 40 करोड़ से सात ग्रामीण सड़कों और दो सेतु का होगा निर्माण

Sambalpur News: अनुगूल में 40 करोड़ से सात ग्रामीण सड़कों और दो सेतु का होगा निर्माण

0
Sambalpur News: अनुगूल में 40 करोड़ से सात ग्रामीण सड़कों और दो सेतु का होगा निर्माण

Sambalpur News: अनुगूल जिले के अनुगूल और बाअंरपाल ब्लॉक में सात ग्रामीण सड़कों और दो सेतु का शिलान्यास मंगलवार को किया गया. ढेंकानाल सांसद रुद्र नारायण पाणि और अनुगूल विधायक प्रताप चंद्र प्रधान ने इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं की कुल लागत 40 करोड़ रुपये से अधिक है. ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इन परियोजनाओं का कार्य त्वरित गति से पूरा किये जाने का लक्ष्य रखा गया है.

कुमुरिसिंहा से चंपतिमुंडा तक 7.20 करोड़ से बनेगी सड़क

इन परियोजनाओं में अनुगूल ब्लॉक की कुमुरिसिंहा ग्राम पंचायत में 7.20 करोड़ रुपये की लागत से कुमुरिसिंहा से चंपतिमुंडा तक सड़क निर्माण, 3.84 करोड़ रुपये की लागत से रामबरेनी से पातेली तक सड़क निर्माण, बंताला ग्राम पंचायत में 3.80 करोड़ रुपये की लागत से मातेलीआ नाला पर ब्रिज निर्माण, बड़केरा ग्राम पंचायत में 4.77 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग की सड़क से कुकुटेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण, गड़तरास ग्राम पंचायत में 3.60 करोड़ रुपये की लागत से अराडिह चौक से गड़तरास तक सड़क निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया है. इसी तरह बअंरपाल ब्लॉक के बौरीगढ़ ग्राम पंचायत लोक निर्माण विभाग सड़क (हाट चौक) से केंदुगड़िया जुहारपुर भाया जेना साही तक सड़क का निर्माण 3.60 करोड़ रुपये की लागत से किया जायेगा. वहीं बौरीगढ़ ग्राम पंचायत में ग्रामीण विकास सड़क (ब्राह्मणी देई चौक अरहट) लोक निर्माण विभाग रोड (कुंडापाथर) भाया अरहट से सड़क का निर्माण 6.22 करोड़ रुपये की लागत से किया जायेगा. बांदा ग्राम पंचायत में बांदा लोक निर्माण विभाग सड़क से नुआहाटा महिधरपुर (नरेंद्रपुर चौक) भाया चौरीडीह शिव मंदिर के सामने तक सड़क का निर्माण 3.8 करोड़ रुपये की लागत से किया जायेगा. बुढ़ापन ग्राम पंचायत में बुढ़ापन-अपरशीपुर ग्रामीण विकास सड़क से अंबासाही तक 3.60 करोड़ की लागत वाली सड़क निर्माण के लिए आधारशिला रखी गयी है.

परियोजनाओं से क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ : विधायक

विधायक प्रताप चंद्र प्रधान ने इन परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री मोहन चंद्र माझी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ढेंकानाल सांसद रुद्र नारायण पाणि का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel