[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Rourkela News: आरएसपी ने स्वच्छता पखवाड़ा पर टांयसर गांव में चला जागरुकता अभियान

Rourkela News: आरएसपी ने स्वच्छता पखवाड़ा पर टांयसर गांव में चला जागरुकता अभियान

0
Rourkela News: आरएसपी ने स्वच्छता पखवाड़ा पर टांयसर गांव में चला जागरुकता अभियान

Rourkela News: राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के सीएसआर विभाग द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के उपलक्ष्य में लाठीकटा प्रखंड अंतर्गत स्थित टांयसर गांव में एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य स्थानीय समुदाय में स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. इस अवसर पर आरएसपी की महाप्रबंधक प्रभारी (सीएसआर) मुनमुन मित्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. इसके अतिरिक्त, आइजीएच की एक विशेष टीम में शामिल क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट संध्याराणी दाश एवं संक्रमण नियंत्रण नर्स राहिल टोपनो भी कार्यक्रम में मौजूद रही. ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया.

स्वच्छ परिवेश मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक

सभा को संबोधित करते हुए मुनमुन मित्रा ने स्वस्थ समाज के निर्माण में स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई के महत्व पर बल दिया. उन्होंने ग्रामीणों से अपने दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतें अपनाने का आग्रह किया तथा स्वच्छ वातावरण बनाये रखने में व्यक्ति एवं समुदाय की सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित किया. संध्याराणी दाश ने स्वच्छता एवं साफ-सफाई के मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वच्छ परिवेश मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होता है. वहीं राहिल टोपनो ने दैनिक जीवन में स्वच्छता बनाए रखने के महत्व को समझाते हुए कुछ सरल स्वच्छता उपायों का प्रदर्शन किया, जिससे बीमारियों की रोकथाम संभव हो सकती है.

नुक्कड़ नाटक में ग्रामीणों को दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता विषय पर आधारित एक आकर्षक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसने मनोरंजक एवं प्रभावी ढंग से स्वच्छता तथा स्वास्थ्य संबंधी संदेश को ग्रामीणों तक पहुंचाया. इस प्रस्तुति को ग्रामीणों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई. इससे पूर्व विभाबसु मलिक ने उपस्थित सभी का स्वागत किया तथा आरएस बाड़ा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम का समन्वय एसके सुकुला तथा एसए (सीएसआर) मोहम्मद जाहिद अख्तर द्वारा किया गया. कार्यक्रम में महाप्रबंधक (सीएसआर) विभाबसु मलिक, उप महाप्रबंधक (सीएसआर) आरएस बाड़ा, उप महाप्रबंधक (सीएसआर) पी साहू, उप प्रबंधक (सीएसआर) एसके सुकुला तथा सीएसआर टीम के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel