[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Rourkela News: आरएसपी के ग्रीष्मकालीन कोचिंग शिविर में प्रशिक्षकों और उनकी टीमों को मिला प्रतीकात्मक पुरस्कार

Rourkela News: आरएसपी के ग्रीष्मकालीन कोचिंग शिविर में प्रशिक्षकों और उनकी टीमों को मिला प्रतीकात्मक पुरस्कार

0
Rourkela News: आरएसपी के ग्रीष्मकालीन कोचिंग शिविर में प्रशिक्षकों और उनकी टीमों को मिला प्रतीकात्मक पुरस्कार

Rourkela News: राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के क्रीड़ा अनुभाग की ओर से उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए आयोजित 39वां ग्रीष्मकालीन कोचिंग शिविर-2026, सोमवार को इस्पात स्टेडियम में संपन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (नगर अभियांत्रिकी एवं उद्यानिकी, आरएसपी) बीके जोजो समापन समारोह के मुख्य अतिथि थे. महाप्रबंधक (पीएच, एसडब्ल्यू एवं विमानतल) जेपी मिश्रा सहित आरएसपी के कई वरिष्ठ अधिकारी भी समारोह में उपस्थित रहे.

खेल भावना के साथ अभ्यास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जोजो ने व्यवस्थित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल विभाग और प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने प्रतिभागियों को समर्पण, अनुशासन और खेल भावना के साथ अभ्यास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि वे भविष्य में राज्य और राष्ट्र का नाम रोशन कर सकें और एक स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें. समापन समारोह के दौरान प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने कैंप में आयोजित विभिन्न खेल विधाओं में अपने कौशल एवं अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया. इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षकों और उनकी टीमों को प्रतीकात्मक पुरस्कार प्रदान किये. कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने खेल ध्वज को अवतारित कर 39वें ग्रीष्मकालीन कोचिंग शिविर-2026 के समापन की औपचारिक घोषणा की. इससे पूर्व जेपी मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कैंप के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की. सिलिकॉन स्टील मिल के अनिल मलिक ने कार्यक्रम का संचालन किया. खेल विभाग के उप प्रबंधक आरएन पाढ़ी ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा खेल विभाग की टीम के सहयोग से कार्यक्रम का समन्वयन किया.

1200 से अधिक विद्यार्थियों ने खेल विधाओं में लिया प्रशिक्षण

उल्लेखनीय है कि इस समर कोचिंग कैंप का उद्घाटन पांच मई को किया गया था. इसमें राउरकेला एवं आसपास के क्षेत्रों के 1200 से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न खेल विधाओं में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया. वर्ष 1986 में सीमित भागीदारी के साथ प्रारंभ हुआ यह ग्रीष्मकालीन कोचिंग शिविर समय के साथ आकार और प्रतिष्ठा दोनों में निरंतर विकसित हुआ है. इस कैंप ने अतीत में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक खिलाड़ियों को तैयार किया है तथा आज भी अनेक उभरती खेल प्रतिभाओं को नयी पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel