[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Rourkela News: आरएसपी की कन्वर्टर बी की लाइनिंग लाइफ ने 7890 हीट्स का नया रिकॉर्ड बनाया

Rourkela News: आरएसपी की कन्वर्टर बी की लाइनिंग लाइफ ने 7890 हीट्स का नया रिकॉर्ड बनाया

0
Rourkela News: आरएसपी की कन्वर्टर बी की लाइनिंग लाइफ ने 7890 हीट्स का नया रिकॉर्ड बनाया

Rourkela News: राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (एसएमएस -2) ने एक बड़ी परिचालन उपलब्धि हासिल की, जब कन्वर्टर बी ने मई 2025 में हासिल किये गये पिछले सर्वश्रेष्ठ 7685 हीट्स के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, 7890 हीट्स की कन्वर्टर लाइनिंग लाइफ का एक नया रिकॉर्ड बनाया. मेसर्स आरएचआइ मैग्नेसिता इंडिया लिमिटेड द्वारा रिलाइन और पोषित किया गया यह कन्वर्टर, 19 मई 2025 से लगातार 358 दिनों तक ऑपरेशन में रहा. कन्वर्टर लाइनिंग लाइफ में यह शानदार बढ़ोतरी सख्त प्रक्रिया नियंत्रण, वैज्ञानिक रिफ्रैक्टरी प्रबंधन पद्धतियां, और कन्वर्टर ऑपरेशन के दौरान मानक संचालन प्रक्रियाओं का लगातार पालन करने से संभव हो पायी.

परिचालन उत्कृष्टता, तकनीकी क्षमता और समर्पित टीम वर्क दिखा

यह उपलब्धि पूरे एसएमएस -2 समूह की परिचालन उत्कृष्टता, तकनीकी क्षमता और समर्पित टीम वर्क को उजागर करती है, जिसमें ऑपरेटिंग क्रू, ब्लोअर्स, लांस ऑपरेटर और शिफ्ट कर्मी शामिल हैं. इस उपलब्धि में कई प्रमुख परिचालन पहलों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिनमें अनुकूलित ब्लोइंग पद्धतियां, लेजर स्कैनर तकनीक का प्रभावी उपयोग, स्लैग व्यवस्थापन में सुधार, सटीक अंत-बिंदु नियंत्रण और रिफ्रैक्टरी लाइनिंग की समय पर गनिंग और पैचिंग शामिल हैं. क्षेत्र प्रभारी और शिफ्ट प्रभारी, द्वारा थर्मल लोड, बाथ एजिटेशन और स्लैग केमिस्ट्री की लगातार निगरानी, साथ ही हॉट मेटल और स्क्रैप की गुणवत्ता पर अनुशासित नियंत्रण ने, स्थानीय घिसाव को कम करने और कन्वर्टर की कैंपेन लाइफ को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

लगभग 1.5 करोड़ रुपये की अनुमानित प्रत्यक्ष बचत हुई

यह उपलब्धि रिफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग विभाग और प्रचालन, यांत्रिक अनुरक्षण, विद्युत अनुरक्षण (एसएमएस -2) और आरसीएल टीमों के बीच घनिष्ठ समन्वय और सामूहिक प्रयासों को भी दर्शाती है, जिसने पूरे कैंपेन अवधि के दौरान कन्वर्टर के स्थिर और लगातार प्रदर्शन को सुनिश्चित किया. यह उपलब्धि मुख्य महाप्रबंधक (फ्लक्स और रिफ्रैक्टरीज) एसएस पंडा और मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) एमजी श्रीकांत के समग्र मार्गदर्शन में हासिल की गयी. हासिल की गयी कन्वर्टर लाइनिंग लाइफ, 6,000 हीट्स की गारंटीकृत लाइनिंग लाइफ से काफी अधिक थी, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 1.5 करोड़ रुपये की अनुमानित प्रत्यक्ष बचत हुई. कन्वर्टर बी की बढ़ी हुई कैंपेन लाइफ ने कन्वर्टर की उपलब्धता बढ़ाने, उत्पादकता बढ़ाने और एसएमएस -2 की समग्र लागत को अनुकूलित करने में भी योगदान दिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel