Bhubaneswar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों की यात्रा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का सशक्त उदाहरण रही है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अपने दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह बातें कही. इस अवसर पर उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, जनप्रतिनिधियों और मीडिया प्रतिनिधियों से भी बातचीत की.