[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Sundargarh News: संदरगढ़ में पिकअप चालक की पीट-पीटकर हत्या, तीन गिरफ्तार

Sundargarh News: संदरगढ़ में पिकअप चालक की पीट-पीटकर हत्या, तीन गिरफ्तार

0
Sundargarh News: संदरगढ़ में पिकअप चालक की पीट-पीटकर हत्या, तीन गिरफ्तार

Sundargarh News: सुंदरगढ़ पुलिस जिला के भष्मा थाना अंचल में शुक्रवार को रोड रेज की एक घटना में पिकअप वैन चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान सुंदरगढ़ के भष्मा थाना क्षेत्र के गुल्था गांव निवासी राजेश मुंडा (36) के रूप में हुई है.

पिकअप के धक्के से ट्रक चालक हो गया था घायल

जानकारी के अनुसार, दोपहर में सुरुडा चौक के पास ट्रक ड्राइवर वाहन पार्क कर सड़क पार कर रहा था, तभी एक पिकअप वैन ने उसे टक्कर मार दी. ट्रक ड्राइवर बिहार निवासी मुकेश यादव के पैरों में चोट आयी. पिकअप वैन चला रहे राजेश ने वाहन रोककर घायल ट्रक ड्राइवर की मदद की. लेकिन इसके तुरंत बाद आसपास मौजूद करीब 20 ट्रक ड्राइवरों की भीड़ वहां जमा हो गयी और उन्होंने राजेश पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. कुछ ड्राइवरों ने उसे गंभीर हालत में सुंदरगढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. स्थानीय निवासी समरेंद्र परिडा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मनीष कुमार, विकास कुमार और अमृत लाल नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

राउरकेला : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल

ब्राह्मणी तरंग थाना क्षेत्र के वेदव्यास में बीजू एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान नहीं हो पायी है. जानकारी के अनुसार, वेदव्यास चौक के पास कांसबाहाल की ओर जा रही एक स्कूटी शोरूम से बाहर आ रही पिकअप से आमने-सामने टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया. हादसे में शामिल दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर थाना में रखा है, जबकि पिकअप चालक मौके से फरार हो गया. रात 8:00 बजे तक थाना में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गयी थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel