[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Diphtheria Cases: ओडिशा में तेजी से फैल रहा डिप्थीरिया, 5 की मौत, 18 संदिग्ध मामले

Diphtheria Cases: ओडिशा में तेजी से फैल रहा डिप्थीरिया, 5 की मौत, 18 संदिग्ध मामले

0
Diphtheria Cases: ओडिशा में तेजी से फैल रहा डिप्थीरिया, 5 की मौत, 18 संदिग्ध मामले
Diphtheria cases

Diphtheria Cases: ओडिशा के स्वास्थ्य निदेशक नीलकंठ मिश्रा ने एएनआई को बताया, कोरापुट में केवल 1 मामले का पता चला है. कालाहांडी में खांसी और सर्दी के 5 मरीज हैं, जिनमें से 2 डिप्थीरिया से पीड़ित हो सकते हैं. कुल संदिग्ध मामलों की संख्या 21 थी, लेकिन यह घटकर 18 हो गई है. कुल मौतों की संख्या 5 पर बनी हुई है, इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है.

ओडिशा में घर-घर जाकर सर्वेक्षण शुरू

स्वास्थ्य निदेशक नीलकंठ मिश्रा ने बताया, टीकाकरण आज से शुरू हो गया है. उन्होंने बताया, डिप्थीरिया के कारण ओडिशा में 5 मौतों की सूचना मिलने के बाद जन स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर रहा है और टीकाकरण की स्थिति की पुष्टि कर रहा है.

क्या है डिप्थीरिया

डिप्थीरिया एक अत्यधिक संक्रामक बीमारी है जो नाक और गले और कभी-कभी त्वचा को प्रभावित कर सकता है. जो ‘कोरीनेबैक्टीरियम डिप्थीरिया’ नामक बैक्टीरिया के कारण होता है. अगर इसका इलाज न किया जाए तो यह जानलेवा साबित हो सकता है. डिप्थीरिया को वैक्सीन से रोका जा सकता है.

बीमारी से सांस लेने में होती है दिक्कत

इस बीमारी से सांस लेने, दिल की धड़कन की समस्या और यहां तक ​​कि मौत भी हो सकती है. डिप्थीरिया मुख्य रूप से खांसी और छींकने से फैलता है, या संक्रमित व्यक्ति के साथ निकट संपर्क और डिप्थीरिया से संक्रमित व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं (खिलौने या कपड़े) से फैलता है.

Also Read: National Weather: दिल्ली, राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में हीट वेव जारी, 10 दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

Previous article भूमिगत पथ पर जलजमाव की समस्या दूर करने व फुटपाथ निर्माण की उठायी मांग
Next article कैंसर जागरूकता पर तेरापंथ महिला मंडल ने किया कार्यशाला
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel