[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा राउरकेला : चेंबर के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए, 24 तक नाम वापसी

राउरकेला : चेंबर के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए, 24 तक नाम वापसी

0
राउरकेला : चेंबर के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए, 24 तक नाम वापसी

राउरकेला. राउरकेला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (आरसीसीआइ) के चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दायर करने की अंतिम तिथि आज समाप्त हो गयी. दो जून को होनेवाले चुनाव के लिए 15 मई से नामांकनपत्रों का वितरण शुरू हुआ था. वहीं 16 से 19 मई तक नामांकन पत्र दाखिल किये गये. 24 मई को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है. 24 मई को 11 से 2 बजे के बीच नाम वापस लेने के बाद उसी दिन उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जायेगी. 26 मई को एजीएम होगी. दो जून की सुबह 8 बजे से 2 बजे तक मतदान होगा. उसी दिन वोटों की गिनती कर शाम तक परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे.

इन पदों पर होना है चुनाव

कार्यकारिणी समिति के कुल 30 सदस्यों के लिए जिन पदों का चुनाव किया जाना है, उसमें एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक महा सचिव, एक वित्त सचिव व एक एडमिन एवं जनसंपर्क अधिकारी के साथ साथ रेलवे को ऑर्डिनेशन सचिव, सेल को ऑर्डिनेशन सचिव, बैंकिंग टैक्सेशन एंड ला सचिव, सिविक अमेनिटीज सचिव, आयरन एंड स्टील मैन्युफैक्चरिंग सचिव, सीमेंट रेफैक्टरी मिनरल्स एंड माइनिंग इंडस्ट्रीज सचिव, फाउंड्री फेब्रिकेशन एंड इंजीनियरिंग सचिव, केमिकल रेसिन एंड एलाइड इंडस्ट्रीज सचिव, जनरल इंडस्ट्रीज सचिव, आयरन स्टील एंड कोल ग्रुप सचिव, ट्रेड कॉमर्स एंड ग्रॉसरी ग्रुप सचिव, एजेंसी एंड डिस्ट्रीब्यूशन ग्रुप सचिव, टेक्सटाइल्स ग्रुप सचिव, इलेक्ट्रिकल एंड हार्डवेयर ग्रुप सचिव, ट्रांसपोर्ट ग्रुप सचिव, ऑटोमोबाइल्स साइकल्स स्टेशनरी ग्रुप सचिव, आई टी एंड एलाइड ग्रुप सचिव, राजगांगपुर चैप्टर ग्रुप के सचिव और तीन कार्यकारिणी समिति के सदस्य का चुनाव होना है.

कमेटी कर रही चुनाव प्रक्रिया का संचालन

चुनाव के संचालन के लिए गठित कमेटी में राधे श्याम अग्रवाल चेयरमैन तथा गौरी शंकर अग्रवाल को चेयरमैन बनाया गया है. समिति में ग्यारह और लोगों के नाम शामिल हैं, जिनमें गोपाल बगरिया, पदमा चरण नायक, संतोष कुमार पारीक, बृजमोहन अग्रवाल, आदित्य महापात्र, रामोतार अग्रवाल, साजन कुमार अग्रवाल, बिनोद शर्मा, महेश जे वजीर, अनुपम दोषी और के के पोद्दार शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel