[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Bhubaneswar News: भारतीय नौसेना राष्ट्र की समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना जारी रखेगी : राष्ट्रपति मुर्मू

Bhubaneswar News: भारतीय नौसेना राष्ट्र की समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना जारी रखेगी : राष्ट्रपति मुर्मू

0
Bhubaneswar News: भारतीय नौसेना राष्ट्र की समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना जारी रखेगी : राष्ट्रपति मुर्मू

Bhubaneswar News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सर्वांगीण विकास के लिए जल के देवता (वरुण) से आशीर्वाद मांगते हुए बुधवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारतीय नौसेना देश की समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करती रहेगी. देश की रक्षा सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर मुर्मू ने ओडिशा के पुरी में ‘ब्लू फ्लैग बीच’ पर नौसेना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही. राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे विश्वास है कि भारतीय नौसेना 2047 तक विकसित भारत के लिए आवश्यक समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना जारी रखेगी. उन्होंने कहा कि भारत में 63 पोतों का निर्माण किया जा रहा है और 2047 तक आत्मनिर्भर बल बनने पर नौसेना का ध्यान हम सभी को मिशन मोड में नवाचार को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है. राष्ट्रपति ने महिलाओं को सशक्त बनाने में नौसेना के प्रयासों की सराहना की और 1971 के युद्ध में भारत की जीत में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया. उन्होंने नौसेना के विकास और क्षमताओं की भी सराहना की और कहा कि भारत का समुद्री इतिहास 5,000 साल से भी ज्यादा पुराना है. राष्ट्रपति ने नौसेना दिवस के अवसर पर बल के सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिवस 1971 के युद्ध में भारत की शानदार जीत का जश्न तथा मातृभूमि की रक्षा में नौसेनिकों द्वारा की गयी नि:स्वार्थ सेवा और सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है.

मुर्मू ने नारी शक्ति को समुचित अवसर प्रदान करने में नौसेना के अग्रणी प्रयासों की सराहना की. इस अवसर पर गजपति महाराज दिव्यसिंह देव, राज्यपाल रघुवर दास, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव, उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा, हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस चक्रधारी सरण सिंह, राज्य मंत्रीमंडल के सदस्य, सांसद एवं विधायक उपस्थित थे.

नौसेना ने दिखायी ताकत, प्रदर्शनी में 15 युद्धपोत, 36 एयरक्राफ्ट हुए शामिल

नौसेना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर पुरी समुद्र तट पर नौसेना की ओर से युद्धाभ्यास करने समेत अपनी ताकत का प्रदर्शन किया गया. इसमें भारी संख्या में नौसैनिकों समेत 15 युद्धपोत व 36 एयरक्राफ्ट, एक पनडुब्बी आदि शामिल हुए. इस दौरान नौसेना के जहाजों ने युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया. भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया. भारतीय नौसेना के जलसा, मिशाइल, डेस्ट्रायर, आइएनएस दिल्ली, आइएनएस शक्ति, आइएनएनस सूर्य, आइएनएस अरिहंत, आइएनएस सातपुरा आदि ने पराक्रम दिखाया. इसी प्रकार हॉक, सी-किंग, मिग-29 जैसे फाइटर जेट व चेतक, एमएस-60 हेलीकॉप्टर ने नौसेना की वीरता का परिचय दिया.

नौसेना की वैभवशाली परंपरा को राज्यपाल ने किया नमन

नौसेना दिवस पर राज्यपाल रघुवर दास ने जवानों को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘शं नो वरुणः’ भारतीय नौसेना दिवस पर देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने वाले सभी पराक्रमी और वीर नौसैनिकों को हार्दिक बधाई. आपके अदम्य साहस, शौर्य व वैभवशाली परंपरा को नमन.

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भारतीय नौसेना दिवस पर दी बधाई

भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने भारतीय नौसेना के वीर सैनिकों को उनकी अद्वितीय सेवा के लिए सराहना की. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा किये गये अपने संदेश में नौसेना के साहस, समर्पण और बलिदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में नौसेना का योगदान पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है. मुख्यमंत्री ने लिखा, आपके बलिदान पूरे देश को प्रेरित करते हैं. हमें आप पर गर्व है और हम आपके साथ पूरी तरह से एकजुट हैं. जय हिंद.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने नौसेना दिवस पर दी शुभकामनाएं

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नौसेना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर जल सीमाओं के प्रहरियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं देता हूं. भारतीय नौसेना शौर्य, समर्पण, कर्तव्यपरायणता और निष्ठा का प्रतीक है. भारतीय नौसेना के शूरवीरों ने सदैव देश का मस्तक गर्व से ऊंचा किया है. यह देश भारतीय नौसेना के सेवा, तत्परता और बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel