[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Bhubaneswar News : नवीन पटनायक ने किया गंजाम का दौरा, बेमौसम बारिश से फसल को नुकसान का लिया जायजा

Bhubaneswar News : नवीन पटनायक ने किया गंजाम का दौरा, बेमौसम बारिश से फसल को नुकसान का लिया जायजा

0
Bhubaneswar News : नवीन पटनायक ने किया गंजाम का दौरा, बेमौसम बारिश से फसल को नुकसान का लिया जायजा

Bhubaneswar News : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बेमौसम बारिश होने से फसल को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए गंजाम जिले का सोमवार को दौरा किया और राज्य सरकार से किसानों को पर्याप्त मुआवजा देने का आग्रह किया. पटनायक ने सेरागाडा, अस्का, कबीसूर्यनगर खलीकोट और अपने विधानसभा क्षेत्र हिंजीली में प्रभावित किसानों से बातचीत की. पटनायक ने जिले का दौरा करने के बाद संवाददातओं से कहा कि उन्होंने आज गंजाम जिले के पांच इलाकों का दौरा किया है. फसल का बहुत नुकसान हुआ है और किसान परेशान हैं. उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाना चाहिए, जैसा कि हमारे कार्यकाल में होता रहा है.

किसानों के अधिकारों के लिए लड़ने का दिया आश्वासन

बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष पटनायक ने किसानों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए दावा किया कि महिलाओं सहित सैकड़ों किसानों ने उन्हें बताया कि फसल के नुकसान का आकलन करने के लिए अभी तक कोई भी सरकारी अधिकारी नहीं आया है. किसानों ने बताया कि उन्हें बारिश के बारे में पहले से कोई जानकारी या सलाह नहीं दी गयी थी. अगर किसानों को बेमौसम बारिश के बारे में पहले से जानकारी मिल जाती, तो वे अपनी फसल बचा सकते थे. बीजद प्रमुख ने किसानों को आश्वासन दिया कि वह उनके अधिकारों के लिए लड़ेंगे.

राज्य सरकार से किसानों को सहायता देने की अपील की

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बेमौसम बारिश ने उनकी (किसानों की) कमर तोड़ दी है. इसलिए वे पुरजोर मांग करते हैं कि राज्य सरकार उन्हें तुरंत उचित मुआवजा दे. बीजद ने पटनायक के क्षेत्रीय दौरे और किसानों के साथ बातचीत के वीडियो साझी कीं. एक किसान ने पटनायक से सहायता देने की अपील करते हुए कहा कि मदद न मिलने पर कई लोगों को जीवनयापन के लिए पलायन करने पर मजबूर होना पड़ेगा. ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि यदि पटनायक मुख्यमंत्री रहते हुए किसानों से मिले होते तो उन्हें हार का मुंह नहीं देखना पड़ता.

ओडिशा: बारिश से फसल को हुए नुकसान की रिपोर्ट जमा करने की समयसीमा बढ़ी

ओडिशा सरकार ने सोमवार को किसानों के लिए बेमौसम बारिश के कारण फसल को हुए नुकसान की रिपोर्ट जमा करने और मुआवजे का दावा करने की समय सीमा एक जनवरी तक बढ़ाने की घोषणा की. राज्य सरकार की इस संबंध में मांग केंद्र द्वारा स्वीकार किये जाने के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि किसान अब एक जनवरी की मध्य रात्रि तक फसल नुकसान की रिपोर्ट जमा कर सकते हैं और मुआवजे का दावा कर सकते हैं. प्रारंभिक समय सीमा 29 दिसंबर थी, जिसे बाद में 30 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया था. माझी और अन्य मंत्रियों ने रविवार को वर्षा प्रभावित विभिन्न जिलों का दौरा किया, जिसके बाद राज्य सरकार ने केंद्रीय कृषि एवं किसान सशक्तीकरण मंत्रालय से किसानों को फसल नुकसान की सूचना देने के लिए समय बढ़ाने का अनुरोध किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel