[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Jharsuguda News: वकील संघ ने त्रिनाथ गुआल की सुनियोजित हत्या की जतायी आशंका, क्राइम ब्रांच से जांच कराने की मांग की

Jharsuguda News: वकील संघ ने त्रिनाथ गुआल की सुनियोजित हत्या की जतायी आशंका, क्राइम ब्रांच से जांच कराने की मांग की

0
Jharsuguda News: वकील संघ ने त्रिनाथ गुआल की सुनियोजित हत्या की जतायी आशंका, क्राइम ब्रांच से जांच कराने की मांग की

Jharsuguda News: बीजू जनता दल (बीजद) के नेता तथा झारसुगुड़ा वकील संघ के पूर्व अध्यक्ष त्रिनाथ गुआल की मृत्यु मामले में झारसुगुड़ा जिला वकील संघ ने क्राइम ब्रांच से जांच कराने की मांग की है. संघ के अध्यक्ष रघुमणि पटेल ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग की.

घर से 7-8 किमी दूर रेलवे ट्रैक पर मिला था शव

श्री पटेल ने कहा कि त्रिनाथ गुआल वकील संघ के पूर्व अध्यक्ष और समाज के एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व थे, जो हमेशा लोगों की सेवा में समर्पित रहते थे. उन्होंने विवाह नहीं किया था और अपना पूरा जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित कर दिया था. उन्होंने कहा कि मृतक के शरीर पर विभिन्न स्थानों पर चोट के निशान पाये गये हैं. साथ ही उनका शव उनके घर से लगभग 7-8 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास मिला, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं कि वे वहां कैसे और क्यों पहुंचे. वकील संघ के सदस्यों ने आशंका जतायी है कि यह एक सुनियोजित हत्या हो सकती है और मामले की क्राइम ब्रांच से जांच कराये जाने की मांग की है.

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही जांच : एसपी

झारसुगुड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राघवेंद्र गुंडाला ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है. प्रारंभिक जांच के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 5:35 बजे कोरापुट-राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18108) के आने के समय त्रिनाथ गुआल अचानक ट्रेन के सामने आ गए थे. संबंधित ट्रेन के लोको पायलट ने भी अपने मेमो में इसका उल्लेख किया है और इस संबंध में साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं. जीआरपी ने फिलहाल एक अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है और आत्महत्या की आशंका को भी जांच के दायरे में रखा गया है. घटनास्थल से मिले हस्तलिखित नोट की सत्यता की जांच के लिए हैंडराइटिंग विशेषज्ञों और वैज्ञानिक टीम की सहायता ली जा रही है. परिवार की ओर से लगाये गये आरोपों तथा भूमि विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की भी जांच की जायेगी. इसे लेकर झारसुगुड़ा एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel