[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Jharsuguda Boat Capsize: झारसुगुड़ा में नौका पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हुई, सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले

Jharsuguda Boat Capsize: झारसुगुड़ा में नौका पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हुई, सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले

0
Jharsuguda Boat Capsize: झारसुगुड़ा में नौका पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हुई, सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले
हीराकुद जलाशय से शव निकालते ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल तथा अग्निशमन सेवा के कर्मी.

Jharsuguda Boat Capsize: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में महानदी से 6 और शवों के मिलने के साथ ही नौका पलटने की घटना में मारे गये लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 8 हो गयी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

Jharsuguda Boat Capsize: नाव पलटने के तुरंत बाद शुरू कर दिया गया था राहत अभियान

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम नाव पलटने के तुरंत बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने वाले ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल तथा अग्निशमन सेवा के कर्मियों ने महानदी से 6 और शव बरामद किये हैं.

  • सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे
  • बरगढ़ जिले के पथरसेनी कुडा स्थित मंदिर में दर्शन कर लौटते समय हुआ हादसा
  • छत्तीसगढ़ प्रशासन ने शवों को ले जाने की व्यवस्था की
  • मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक व्यक्त किया
  • मृतक के परिजनों के लिए 4-4 लाख मुआवजा की घोषणा

हादसे के बाद से 7 लोग थे लापता, 6 शव बरामद

इससे पहले, 2 लोगों के शवों को बाहर निकाला गया था और 7 लोग लापता थे. उन्होंने कहा कि नदी के हीराकुद जलाशय से 6 और शव बरामद किये गये. अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

5 स्कूबा गोताखोरों ने 2 महिला और 3 लड़कों के शव का पता लगाया

उन्होंने कहा कि 5 स्कूबा गोताखोरों ने अपने हेडगियर में कैमरे लगाकर तलाश अभियान शुरू किया और उन्होंने दो महिलाओं तथा तीन लड़कों के शवों का पता लगाया. अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान अब भी जारी है. हादसे में मारे गये सभी लोग पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे.

यह जानकर बहुत दु:ख हुआ कि ओडिशा में झारसुगुड़ा के निकट महानदी में एक नाव पलट जाने से कई लोगों की जान चली गयी. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. मैं हादसे में प्रभावित हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.

द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति

50 लोग पथरसेनी कुडा मंदिर के दर्शन कर नाव से लौट रहे थे

यह हादसा तब हुआ जब करीब 50 लोग ओडिशा के बरगढ़ जिले के पथरसेनी कुडा स्थित मंदिर के दर्शन करने के बाद नौका से लौट रहे थे. नाव झारसुगुड़ा जिले के रेंगाली पुलिस थाना अंतर्गत शारदा घाट पहुंचने वाली थी कि इससे पहले यह हादसे की शिकार हो गयी.

स्थानीय मछुआरों ने 40 यात्रियों को सुरक्षित बचाया

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय मछुआरों ने 40 यात्रियों को बचाया. सूत्रों ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रशासन ने शवों को ले जाने की व्यवस्था की है. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नाव पलटने की घटना पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

ओडिशा में नाव दुर्घटना में लोगों की मौत से व्यथित हूं : राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि वह ओडिशा में एक नाव दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर व्यथित हैं. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘यह जानकर बहुत दु:ख हुआ कि ओडिशा में झारसुगुड़ा के निकट महानदी में एक नाव पलट जाने से कई लोगों की जान चली गयी. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. मैं हादसे में प्रभावित हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.’

Also Read : झारसुगुड़ा : महानदी में नाव पलटी, तीन की मौत, तीन लापता

Previous article जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण केंद्र का किया औचक निरीक्षण
Next article Bhagalpur Rail News: ट्रैफिक व पावर ब्लॉक के कारण आज कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel