[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Rourkela News: छह ड्रग्स तस्करों के घरों को पुलिस ने बुलडोजर लगाकर किया जमींदोज

Rourkela News: छह ड्रग्स तस्करों के घरों को पुलिस ने बुलडोजर लगाकर किया जमींदोज

0
Rourkela News: छह ड्रग्स तस्करों के घरों को पुलिस ने बुलडोजर लगाकर किया जमींदोज

Rourkela News: राउरकेला पुलिस ने सोमवार को स्मार्ट सिटी में योगी मॉडल लॉन्च कर दिया है. पिछले दिनों ड्रग्स के अवैध धंधे की सूचना पर बड़ी छापेमारी के बाद यहां इस दूसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया. महताब रोड के मीना पाड़ा में रहनेवाले छह ड्रग्स तस्करों के घरों को पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई में जमींदोज कर दिया.

पांच प्लाटून पुलिस बल की रही तैनाती

पांच प्लाटून फोर्स के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने दिन के उजाले में इस कार्रवाई को अंजाम दिया और सैकड़ों की संख्या में लोगों ने इस कार्रवाई को देखा. इस कार्रवाई के साथ ही संदेश दे दिया गया कि अगर ड्रग्स जैसे कारोबार को तस्कर आगे भी जारी रखते हैं, तो ना केवल उनकी गिरफ्तारी होगी, बल्कि बुलडोजर एक्शन भी हो सकता है. इस कार्रवाई से अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप देखा जा रहा है.

नशा मुक्त ओडिशा अभियान के तहत चलाया अभियान

नशा मुक्त ओडिशा अभियान के तहत, सोमवार को प्लांट साइट थाना अंतर्गत मीना पाड़ा में पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर अवैध कब्जा हटाने का यह अभियान चलाया. इस ऑपरेशन के दौरान, कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए छह घरों को ढहा दिया गया. इन घरों का संबंध ऐसे लोगों से था, जो ड्रग तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों जैसे कई लंबित आपराधिक मामलों में शामिल थे. मीना पाड़ा को लंबे समय से एक संवेदनशील इलाके के तौर पर देखा जाता रहा है, जहां अवैध ड्रग व्यापार, असामाजिक गतिविधियों और आपराधिक तत्वों से जुड़े आरोप बार-बार लगते रहे हैं. जिससे सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गयी थीं. शांति बनाये रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर ही इस ऑपरेशन की निगरानी की. पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए नशीले पदार्थों के नेटवर्क, असामाजिक गतिविधियों और अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने के अपने संकल्प को दोहराया है.

ड्रग्स, ब्राउन शुगर की बिक्री और वितरण में शामिल थे आरोपी

यह कार्रवाई शहर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस के अभियान के तहत मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गयी. पुलिस के मुताबिक, जिन लोगों के घर गिराये गये, वे बार-बार पुलिस की कार्रवाई और पिछली गिरफ्तारियों के बावजूद ड्रग्स के कारोबार में शामिल थे. अधिकारियों ने कहा कि जो लोग अवैध नशीले पदार्थों की गतिविधियों में शामिल रहते हैं और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाये जा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी इलाके में ड्रग्स, खासकर ब्राउन शुगर की बिक्री और वितरण में शामिल होने के कारण निगरानी में थे.

पिछले महीने छह महिलाओं समेत सात आरोपियों को किया गय था गिरफ्तार

पिछले महीने मीना पाड़ा में की गयी एक बड़ी छापेमारी के दौरान, पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर जब्त किया था और ड्रग्स की तस्करी में शामिल होने के आरोप में सात लोगों (जिनमें छह महिलाएं शामिल थीं) को गिरफ्तार किया था. इन गिरफ्तारियों के बावजूद, कुछ अपराधी अपनी अवैध गतिविधियां जारी रखे हुए थे, जिसके कारण यह ताजा कार्रवाई की गयी. राउरकेला पुलिस ने ड्रग्स की समस्या को खत्म करने के अपने संकल्प को दोहराया और चेतावनी दी कि नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों में शामिल पाये जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. अधिकारियों ने निवासियों से कानून लागू करने वाली एजेंसियों का सहयोग करने और अपने पड़ोस में ड्रग्स की तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी देने की अपील भी की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel