[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Bhubaneswar News: क्योंझर में टेक्सटाइल पार्क और डेटा सेंटर की मुख्यमंत्री ने रखी आधारशिला

Bhubaneswar News: क्योंझर में टेक्सटाइल पार्क और डेटा सेंटर की मुख्यमंत्री ने रखी आधारशिला

0
Bhubaneswar News: क्योंझर में टेक्सटाइल पार्क और डेटा सेंटर की मुख्यमंत्री ने रखी आधारशिला

Bhubaneswar News: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को अपने गृह जिले क्योंझर में 100 करोड़ रुपये के टेक्सटाइल पार्क और 187 करोड़ रुपये के आपदा पुनर्वास एवं डेटा सेंटर की आधारशिला रखी. धरणीधर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए माझी ने कहा कि राज्य सरकार क्योंझर को एक विविधीकृत औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. खनिज-संपन्न यह जिला बहु-क्षेत्रीय औद्योगिक विकास का केंद्र बनेगा. हमारा दृष्टिकोण एक ‘स्वर्णिम क्योंझर’ का निर्माण करना है.

हिंडाल्को स्थापित करेगा परिधान निर्माण इकाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंडाल्को सात एकड़ भूमि पर परिधान निर्माण इकाई स्थापित करेगा, जहां प्रतिवर्ष 24 लाख वस्त्रों का उत्पादन होगा. इनमें लुई फिलिप, वैन ह्यूसेन, एलेन सॉली और पीटर इंग्लैंड जैसे ब्रांड शामिल होंगे, जो घरेलू और वैश्विक बाजारों के लिए तैयार किए जायेंगे. उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है और यह परियोजना खनन और व्यापक विनिर्माण से आगे मूल्य-संवर्धित उद्योगों के विस्तार के ओडिशा के व्यापक लक्ष्य को हासिल करने में मददगार साबित होगी.

टेक्सटाइल क्षेत्र राज्य की औद्योगिक वृद्धि का प्रमुख आधार बनेगा

माझी ने बताया कि टेक्सटाइल क्षेत्र राज्य की औद्योगिक वृद्धि का प्रमुख आधार बनेगा और विभिन्न जिलों में समर्पित पार्क विकसित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं को अपने घर के पास ही काम मिल सकेगा. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आइटी विभाग के तहत ओसीएसी द्वारा स्थापित किया जा रहा डेटा सेंटर भुवनेश्वर स्थित राज्य डेटा सेंटर का बैक-अप होगा. इससे प्राकृतिक आपदाओं या साइबर जोखिम की स्थिति में भी सरकारी डिजिटल सेवाओं की निरंतरता बनी रहेगी और नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित होगी. मुख्यमंत्री ने संतुलित क्षेत्रीय विकास पर जोर देते हुए कहा कि औद्योगिक विकास और डिजिटल सशक्तीकरण राज्य को समृद्धि की दिशा में आगे ले जाने वाले प्रमुख स्तंभ हैं. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel