[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Rourkela News: ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर देश की समृद्धि और अमन-चैन की मांगी दुआ

Rourkela News: ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर देश की समृद्धि और अमन-चैन की मांगी दुआ

0
Rourkela News: ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर देश की समृद्धि और अमन-चैन की मांगी दुआ

Rourkela News: ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर ईदगाह मैदान में मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक नमाज पढ़ी. इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग नमाज में शामिल हुए. कतारबद्ध होकर सभी ने नमाज अदा की और अकीदत के साथ बकरीद मनायी. मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद देश की समृद्धि और अमन व शांति की दुआएं मांगी.

एक-दूसरे के साथ गले मिलकर मुबारकबाद दी

प्लांट साइट महताब रोड स्थित ईदगाह मैदान में मुस्लिम समाज के लोग नये कपड़े पहनकर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने पहुंचे. मदरसा मिफताहुल उलूम (जिनतुल मस्जिद नाला रोड) के जानिब से ईद-उल-अजहा की नमाज का समय सुबह 7.30 बजे तय किया गया था. जिसके लिए अकीदतमंदों का ईदगाह में पहुंचने का सिलसिला सुबह 6.45 बजे से ही शुरू हो गया था. नमाज से पूर्व सनाउल मुस्तफा कादरी ने बकरीद की फजीलत बयान की और अकीदतमंदों को ईद-उल-अजहा के नमाज पढ़ने के तरीके से अवगत कराया. इसके बाद बकरीद की नमाज अदा करने के लिए हजारों अकीदतमंद एक साथ कतार में खड़े हुए और नमाज की नियत की. नमाज के बाद इमाम के द्वारा खुतबा पढ़ा गया और दुआएं मांगी गयीं. नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के साथ गले मिलकर मुबारकबाद दी.

शहर की मस्जिदों में दिखी अकीदतमंदों की भीड़

शहर की अलग-अलग मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद की नमाज अदा की गयी. राउरकेला, कोयलबैंक, पानपोष, मालगोदाम, सेक्टर-15, झीरपानी, कलुंगा, बिसरा स्थित कई मस्जिदों में अलग-अलग जमातों के साथ नमाज अदा की गयी. मस्जिद-ए-नूर आनंद भवन लेन, जामा मस्जिद राउरकेला व जिनातुल मसाजिद नाला रोड में अकीदतमंदों की भीड़ देखने को मिली. पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किये गये थे. पुलिस विभाग के अधिकारी व जवान सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रहे.

राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने दी बधाई

मौके पर राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के लोग भी पहुंचे. यहां मंच पर नगर विधायक शारदा प्रसाद नायक, गगन पंडा, पिंकू जायसवाल, बीरेन सेनापति, शमशेर अली, नसीम अख्तर, मदरसा मिफताहुल उलूम के अध्यक्ष मो अनवर, सचिव मकसूद आलम (मसुआ), कोषाध्यक्ष मो आरिफ, महफूज आलम समेत अन्य लोग मौजूद रहे. सबने एक-दूसरे को बकरीद की शुभकामनाएं दी और देश में अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी.

बंडामुंडा: सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया

बंडामुंडा डी सेक्टर स्थित मस्जिद ए घोसिया में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनायी गयी. नमाज पढ़कर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमन, शांति एवं खुशहाली की दुआएं मांगी. एक-दूसरे को बकरीद की बधाई दी. पर्व को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया. नये कपड़े पहनकर लोग विभिन्न ईदगाह और मस्जिदों में जमा होने लगे थे. मस्जिद ए घोसिया ईदगाह में नमाज के दौरान अपने संबोधन में इमाम हाफिज हाजी अयाज अहमद ने कहा कि इस्लामिक मान्यता के अनुसार, बकरीद हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनायी जाती है. उन्होंने कहा कि घमंड, लालच और द्वेष रहित होकर अपने जीवन को रब के आगे समर्पित करना ही असली कुर्बानी है. आपसी समरसता व भाईचारे के माहौल में कुर्बानी का त्योहार मनाना हम सबका दायित्व है. मौके पर मस्जिद के इमाम हाफिज हाजी अयाज अहमद, अध्यक्ष इब्राहिम अंसारी, उपाध्यक्ष शाहबाज अहमद, अमीन अंसारी, रोशन खान, रुस्तम अहमद, जमालुद्दीन कुरैशी आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel