[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Rourkela News: ऑटो के नीचे दबकर चालक की मौत, महिला घायल

Rourkela News: ऑटो के नीचे दबकर चालक की मौत, महिला घायल

0
Rourkela News: ऑटो के नीचे दबकर चालक की मौत, महिला घायल

Rourkela News: सेक्टर-15 थाना क्षेत्र के सेक्टर 7/17 चौराहे से सेक्टर-18 की ओर जाने वाली सड़क पर मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे सड़क दुर्घटना में एक ऑटो चालक की मौत हो गयी. इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा में सवार एक महिला भी घायल हो गयी है.

पीसीआर वैन ने पहुंचाया आइजीएच, इलाज के दौरान हुई मौत

जानकारी के अनुसार, गोसाईं चरकासिंह नामक व्यक्ति ऑटो लेकर सेक्टर-18 की ओर जा रहा था. सेक्टर-7/17 चौक पर खड़ी एक स्कूटी को बचाने के प्रयास में उसका संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गयी. जिससे वह ऑटो के नीचे आ गया. गंभीर रूप से घायल चालक को पीसीआर वैन की पुलिस टीम ने तुरंत आइजीएच पहुंचाया, जहां आंधे घंटे बाद उसकी मौत हो गयी. मृतक के बड़े भाई कान्हू चरका सिंह ने थाना में इसकी सूचना दी. पुलिस ने केस संख्या 94/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. शव को आइजीएच अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है. हादसे में मंगलवार को आरआइ की परीक्षा देने जा रही एक महिला भी घायल हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रिंगरोड में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरायी, बाल-बाल बचे सवार

शहर के व्यस्त रिंग रोड पर सोमवार शाम एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकरायी. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी, लेकिन चालक और उसका साथी बाल-बाल बच गये. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चालक नशे में था. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है. जानकारी के अनुसार सेक्टर-16 निवासी 34 वर्षीय पीयूष नायक अपने साथी के साथ कार से छेंड चौक से सेक्टर-13 की ओर जा रहा था. रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार का नियंत्रण बिगड़ गया. जिसमें प्लूटोन माॅल के पास कार डिवाइडर पार कर सड़क के बीच लगे स्ट्रीट लाइट कंट्रोल पैनल से जा टकरायी. टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी. गनीमत रही कि इस हादसे में चालक और उसके साथी को गंभीर चोट नहीं आयी. कुछ राहगीरों को मामूली चोटें आने की बात कही जा रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि चालक पीयूष नायक नशे की हालत में कार चला रहा था. लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण ही यह हादसा हुआ.

सुंदरगढ़ : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

बीजू एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 26 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत बाइक चाल रहे युवक का हाथ कटकर दूर जा गिरा. हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, घटना सुंदरगढ़ में बीजू एक्सप्रेसवे पर तारिणी मंदिर और कुणाल पेट्रोल पंप के बीच की है. सोमवार सुबह तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक सुंदरगढ़ निवासी अजय बारला (26) उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे में युवक का एक हाथ शरीर से अलग होकर दूर जा गिरा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव और कटे हुए हाथ को पोस्टमार्टम के लिए सुंदरगढ़ जिला अस्पताल भेजा. दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel