[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Rourkela News: 41 दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों में सहायक उपकरणों का वितरण

Rourkela News: 41 दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों में सहायक उपकरणों का वितरण

0
Rourkela News: 41 दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों में सहायक उपकरणों का वितरण

Rourkela News: राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने अपनी सीएसआर पहल के तहत मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर एलिम्को (भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम) के सहयोग से 41 दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किये. कल्याण मंडप, कोयल नगर में आयोजित वितरण शिविर में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) तरुण मिश्रा ने भी भाग लिया. इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (नगर प्रशासन एवं सीएसआर) पीके स्वांई, सहायक आयुक्त (आरएमसी) अभिषेक मिश्रा, महाप्रबंधक प्रभारी (सीएसआर) मुनमुन मित्रा, महाप्रबंधक (सीएसआर) बिभाबसु मल्लिक, सहायक महाप्रबंधक (सीएसआर) टीबी टोप्पो, सहायक महाप्रबंधक (सीएसआर) एएन पति तथा सेल, एएलआइएमसीओ और राउरकेला नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. तरुण मिश्र ने इस बात पर जोर दिया कि सहयोग सभी की मूलभूत आवश्यकता है, चाहे उनकी सामाजिक या शारीरिक स्थिति कुछ भी हो. उन्होंने कहा कि सहयोग प्रदान करना महज एक दायित्व नहीं है, यह ऐसे समाज को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता है, जहां कोई भी पीछे न छूटे. श्री स्वांई ने कहा कि सीएसआर पहलों के अंतर्गत आरएसपी, आरएमसी, नगर कार्यक्रम और एएलआइएमसीओ के संयुक्त प्रयासों से जरूरतमंदों के बीच सहायक उपकरण वितरण के माध्यम से समाज सेवा का प्रयास जारी है.

बैटरी चालित तिपहिया मोटर साइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र बांटे गये

गणमान्यों ने 41 दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को बैटरी चालित तिपहिया मोटर साइकिल, हाथ से चलने वाली तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, स्मार्ट/सुगम्य केन, क्रच एक्सिला के अलावा अन्य सहायक उपकरण वितरित किये. उल्लेखनीय है कि यह, कार्यक्रम सेल द्वारा अपनी सभी इकाइयों में दिव्यांग व्यक्तियों को ऐसे उपयोगी उपकरण प्रदान करने के लिए शुरू की गयी पहल का हिस्सा था. प्रारंभ में मुनमुन मित्रा ने स्वागत भाषण दिया और परियोजना के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी. टीबी टोप्पो ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन किया. एएलआइएमसीओ-भुवनेश्वर विकास कुमार ने समारोह का मंच संचालन किया.

सहायक उपकरण वितरण के लिए 107 लाख रुपये किये गये हैं आवंटित

यह पहल आरएसपी और एएलआइएमसीओ के बीच एक बड़े समझौता ज्ञापन का हिस्सा है, जिसमें सहायक उपकरण वितरण के लिए 107 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं. अकेले चालू वित्तीय वर्ष में, आरएसपी क्षेत्र के लिए 28.43 लाख रुपये निर्धारित किए गये हैं, जबकि ओडिशा खान समूह क्षेत्रों के लिए 20 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं. पिछले साल बिसरा, नुआगांव, कुआरमुंडा,लाठीकाटा ब्लॉक, राउरकेला झुग्गी बस्तियों और सुंदरगढ़ जिले के अन्य क्षेत्रों के 691 लाभार्थियों को 1,631 सहायक उपकरण वितरित किये गये. इस वर्ष, कार्यक्रम का लक्ष्य मार्च 2025 तक आवंटित 48.43 लाख रुपये का उपयोग इन क्षेत्रों में वंचित विकलांग व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel