[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Rourkela News: सीबीआइ ने पार्सल क्लर्क को 8000 घूस लेते किया गिरफ्तार

Rourkela News: सीबीआइ ने पार्सल क्लर्क को 8000 घूस लेते किया गिरफ्तार

0
Rourkela News: सीबीआइ ने पार्सल क्लर्क को 8000 घूस लेते किया गिरफ्तार

Rourkela News: राउरकेला रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में गुरुवार शाम सीबीआइ की टीम ने छापेमारी कर पार्सल क्लर्क राजीव नंदन को 8000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. बाद में टीम उसे अपने साथ ले गयी. पार्सल कार्यालय को भी बंद कर दिया गया. हालांकि चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने बताया कि पार्सल कार्यालय को बंद करने संबंधी कोई जानकारी उन्हें नहीं है.

जेनरेटर बुकिंग के लिए घूस मांगे जाने का है मामला

हालांकि उन्होंने बताया कि राजीव को सस्पेंड कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, पूरा मामला चार बड़े जेनरेटर की बुकिंग से जुड़ा है. जेनरेटर बुकिंग के लिए अतिरिक्त रकम लेने की बात कही जा रही है. हालांकि सीबीआइ या रेलवे की ओर से अभी इसकी जानकारी साझा नहीं की गयी है. सीनियर डीसीएम ने पुष्टि करते हुए कहा कि रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तारी की सूचना है.

झारसुगुड़ा : एमसीएल के सब एरिया मैनेजर को 20 हजार रिश्वत लेते सीबीआइ ने दबोचा

महानदी कोल फील्ड्स लिमिटेड अंतर्गत झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर स्थित ओरिएंट कोल फील्ड के रामपुर सब-एरिया मैनेजर असित कुमार को सीबीआइ ने उनके कार्यालय में रिश्वत लेते हुए पकड़ा. उन पर 20,000 रुपये घूस लेने का आरोप है. जानकारी के मुताबिक, रमेश सोरेन रामपुर डिस्पेंसरी में वार्ड ब्वॉय के पद पर कार्यरत था. कुछ महीने पहले किसी कारण उसे निलंबित कर दिया गया था. रमेश ने ठेकेदार बाबूराम उर्फ बिटू से निलंबन आदेश हटाने के लिए कहा था. इस पर बिटू ने असित कुमार से संपर्क किया. असित ने इसके लिए 30 हजार रुपये घूस मांगी. बिटू ने शुरुआत में कहा कि वह 20 हजार रुपये दे सकता है और बाकी के 10 हजार रुपये निलंबन आदेश हटने के बाद देगा. इस पर असित मान गया. इस बीच बिटू ने सीबीआइ अधिकारी से संपर्क किया. पूर्व योजना के अनुसार उसके कार्यालय के बाहर सीबीआइ की टीम मौजूद थी. टीम ने पैसे लेते उसे गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel