[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Sambalpur News: संघर्ष के बाद मिली है सत्ता, सफलता के साथ करना होगा चुनौतियों का सामना : पाणि

Sambalpur News: संघर्ष के बाद मिली है सत्ता, सफलता के साथ करना होगा चुनौतियों का सामना : पाणि

0
Sambalpur News: संघर्ष के बाद मिली है सत्ता, सफलता के साथ करना होगा चुनौतियों का सामना : पाणि

Sambalpur News: सरकार बनाने के लिए संघर्ष और चलाने के लिए लगन की जरूरत होती है. हम सभी को लंबे समय तक संघर्ष और लगन की जरूरत है. सिर्फ शासन और सत्ता पाना ही एकमात्र मकसद नहीं है, अब हमें संघर्ष के साथ चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करना होगा. अनुगूल संगठनात्मक जिला की ओर से गुरुवार को शुरू हुए दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा अभियान 2026 में भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा ढेंकानाल सांसद रुद्रनारायण पाणि ने यह बातें कही.

विपक्षी पार्टियों का नकारात्मक रवैया विकास में बाधक

सांसद पाणि ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के प्रति एक सकारात्मक लहर बनी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया में एक खास जगह बनायी है. प्रधानमंत्री मोदी ‘राष्ट्र पहले’ का नजरिया रखते हुए 2047 तक देश को एक विकसित देश बनाने के मकसद से काम कर रहे हैं. पहले विपक्षी पार्टी तत्कालीन सरकार को सृजनात्मक व सकारात्मक समर्थन देती थीं. लेकिन अब विपक्षी पार्टियों का बर्ताव और लहजा काफी बदल गया है. यह नकारात्मक रवैया विकास की प्रवृत्ति में बाधा डाल रहा है. पूर्व मंत्री और बालेश्वर सांसद प्रताप षाड़ंगी ने कहा कि देश के सामने आने वाली चुनौतियां और उनका समाधान हम सभी का मूल कर्तव्य है. खासकर, प्रधानमंत्री मोदी आतंकवाद, घुसपैठ, सीमा विवाद, तस्करी जैसे बाहरी दुश्मनों की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर रहे हैं. उन्होंने देश के पिछड़े जिलों को आकांक्षी जिला के रूप में विकास की मुख्यधारा में लाने का सफल प्रयास किया है. अब नक्सलवाद लगभग खत्म हो गया है. सेना को खुली छूट देकर उनका मनोबल मजबूत किया गया है. उन्होंने कहा कि घुसपैठ, धार्मिक असंतोष, क्षेत्रवाद, सांस्कृतिक आक्रमण की बड़ी साजिश को विफल करना हम सभी के लिए एक बड़ी चुनौती है. देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा.

प्रशिक्षण से कार्यकर्ता सशक्त और संगठन मजबूत बनेगा : महापात्र

भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा अनुगूल जिला प्रभारी गोलक महापात्र ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राष्ट्रवादी पार्टी है. ज्ञान शक्ति है और अनुभव मूल्यवान है. आज का प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी कार्यकर्ताओं को सशक्त बनायेगा और संगठन को मजबूत करेगा. महापात्र ने संघ और वैचारिक परिवार के बीच सामंजस्य बनाये रखते हुए काम करने को कहा. राज्य महासचिव सीमांचल खटेई ने बूथ प्रबंधन और बूथों को मजबूत करने और हर घर तक पहुंचने के लिए सरकार की योजनाओं को साझा किया. अनुगूल संगठनात्मक जिला अध्यक्ष ययाति पटनायक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला योजना बाेर्ड के चेयरमैन अशोक मोहंती, अनुगूल विधायक प्रताप चंद्र प्रधान, पूर्व शिक्षा मंत्री संजीव साहू, ट्रेनिंग के जिला प्रभारी राधाकांत महंत और सह प्रभारी सुनील शर्मा, जिला प्रशिक्षण टीम के संयोजक दिलेश्वर प्रधान, सेक्शन हेड सुदीप गड़नायक शामिल थे. इसमें प्रोग्राम हेड नृसिंह बराल और बसंत मंजरी प्रधान, विजय माझी और गोपबंधु गड़नायक, एडमिनिस्ट्रेशन हेड रत्नाकर साहू और प्रत्यूष रंजन पंडा, मीडिया सेल के जोनल कोऑर्डिनेटर, सभी डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर, मंडल अध्यक्ष और 300 वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel