[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Rourkela News: बंडामुंडा फिटनेस पार्क की सुधारें स्थिति, बस्तियों में सड़क व नाली का हो निर्माण

Rourkela News: बंडामुंडा फिटनेस पार्क की सुधारें स्थिति, बस्तियों में सड़क व नाली का हो निर्माण

0
Rourkela News: बंडामुंडा फिटनेस पार्क की सुधारें स्थिति, बस्तियों में सड़क व नाली का हो निर्माण

Rourkela News: बंडामुंडा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं आधारभूत सुविधाओं को लेकर बंडामुंडा भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन लोहार ने गुरुवार को राउरकेला महानगर निगम (आरएमसी) की आयुक्त दीना दस्तगीर को ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बंडामुंडा फिटनेस पार्क में वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक विकास कार्य कराने की मांग की.

फिटनेस पार्क में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से लोगों को परेशानी

ज्ञापन में कहा गया है कि फिटनेस पार्क में प्रतिदिन बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक मॉर्निंग वॉक और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं. शाम के समय पार्क में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इसे देखते हुए पार्क परिसर में स्ट्रीट लाइट लगाने, पैदल चलने के लिए पेवर ब्लॉक बिछाने तथा वरिष्ठ नागरिकों के बैठने के लिए चेयर एवं बेंच की व्यवस्था करने की मांग की गयी है. इसके साथ ही बंडामुंडा क्षेत्र के विभिन्न बस्ती इलाकों में स्ट्रीट लाइट, सड़क एवं नाली निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठायी गयी. मौके पर भाजपा बंडामुंडा मंडल के महासचिव एल हरि डोरा, शक्ति केंद्र प्रमुख सत्यजीत प्रधान, मुकलेश सिंह एवं देवेंद्र दास उपस्थित रहे.

डी केबिन फिटनेस पार्क में कचरा और जाम नालियों की हुई सफाई

बंडामुंडा डी केबिन स्थित फिटनेस पार्क के आसपास लंबे समय से फैले कचरे, उगी झाड़ियों और जाम नालियों की समस्या से स्थानीय लोग परेशान थे. बदहाल स्थिति के कारण फिटनेस पार्क में आने वाले बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. इस गंभीर समस्या को लेकर डी केबिन स्थित जयहिंद क्लब के अध्यक्ष अविनाश यादव ने राउरकेला महानगर निगम (आरएमसी) के सफाई विभाग से शिकायत की थी. जिस पर आरएमसी के सफाई कर्मियों ने गुरुवार सुबह पूरे इलाके से कचरे की सफाई की और झाड़ियों की कटाई कर क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाया. साथ ही आसपास के घरों के सामने जाम नालियों की भी सफाई कर पानी निकासी को सुचारु किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel