[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Rourkela News: ‘चेतावनी, सतर्कता और समन्वित प्रतिक्रिया से बचायी जा सकती है जान’

Rourkela News: ‘चेतावनी, सतर्कता और समन्वित प्रतिक्रिया से बचायी जा सकती है जान’

0
Rourkela News: ‘चेतावनी, सतर्कता और समन्वित प्रतिक्रिया से बचायी जा सकती है जान’

Rourkela News: बंडामुंडा स्थित रेलवे अस्पताल में शनिवार को टीबी उन्मूलन अभियान, अग्नि सुरक्षा जागरुकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ संजीव कुमार ने इसकी अध्यक्षता की.

टीबी के जांच, उपचार और बचाव के उपायों की दी गयी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों एवं रेल कर्मचारियों को टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच, उपचार और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही बढ़ती गर्मी और हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. इसके अलावा आग से बचाव, सुरक्षा उपायों एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया को मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष जागरुकता सत्र आयोजित किये गये. कार्यक्रम में अग्नि सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गयी तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें रेलकर्मियों, रेल यूनियन के पदाधिकारियों एवं अस्पताल कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतिभागियों ने सुरक्षा उपायों और आपदा प्रबंधन से संबंधित सवालों के जवाब देकर अपनी जागरुकता और तत्परता का परिचय दिया. कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.

आपातकालीन परिस्थितियों में सजग रहने की अपील

इस अवसर पर डॉ संजीव कुमार ने कहा कि अग्नि सुरक्षा किसी भी संस्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में समय पर चेतावनी, सतर्कता और समन्वित प्रतिक्रिया से कई लोगों की जान बचायी जा सकती है. उन्होंने अस्पताल कर्मियों एवं आम लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सजग रहने की अपील की. कार्यक्रम में रेलवे अस्पताल के डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, नर्सिंग स्टाफ, रेल कर्मचारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel