[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Sambalpur News: अनुगूल में एक माह में पांच लोगों की हुई मौत, हिंसक हाथी को 12 घंटे की मशक्कत के बाद किया गया काबू

Sambalpur News: अनुगूल में एक माह में पांच लोगों की हुई मौत, हिंसक हाथी को 12 घंटे की मशक्कत के बाद किया गया काबू

0
Sambalpur News: अनुगूल में एक माह में पांच लोगों की हुई मौत, हिंसक हाथी को 12 घंटे की मशक्कत के बाद किया गया काबू

Sambalpur News: अनुगूल वन मंडल में एक महीने में पांच लोगों को मौत के घाट उतारने वाले दंतैल हाथी को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है. बुधवार को 12 घंटे से ज्यादा की कड़ी मेहनत के बाद हाथी को पकड़ा गया.

कपिलाश, नंदनकानन और अनुगूल की तीन टीमें अभियान में हुईं शामिल

इस काम में कपिलाश, नंदनकानन और अनुगूल की तीन टीमें लगी हुई थीं. सुबह हाथी को काबू करने के बाद उसे एनेस्थीसिया दिया गया. उसके बाद हाथी करीब एक किलोमीटर दूर एक छोटे से जंगल में एक पेड़ के नीचे खड़ा था. वन विभाग की टीम ने उसे वहां से रेस्क्यू किया. कुछ देर बाद हाथी को क्रेन की मदद से उठाकर ऐरावत रेस्क्यू वैन में रखा गया. मेडिकल टीम ने उसका इलाज किया. हालांकि अनुगूल वन विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस हाथी को कहा ले जाया जायेगा, लेकिन उसे मयूरभंज में शिफ्ट करने की बात हो रही है. अनुगूल डीएफओ नीतीश कुमार पूरे दिन वहीं रहे और हाथी के रेस्क्यू ऑपरेशन की देखरेख की. वहीं अनुगूल के आरसीसीएफ भी मौके पर पहुंचे और हाथी की हालत पर नजर रखी. इस दौरान इस ऑपरेशन को देखने के लिए ग्रामीणों को भीड़ जुट गयी थी, जिन्हें संभालने के लिए वन विभाग की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

स्थानीय लोग हाथी को कहीं और शिफ्ट करने की कर रहे थे मांग

यह हाथी एक महीने में करीब पांच लोगों को मार चुका है. यह लोगों को देखते ही मारने के लिए उनका पीछा करता था. इसलिए इलाके के लोग वन विभाग से हाथी को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग कर रहे थे. वहीं लोगों ने कई बार विरोध भी किया. इसलिए लोगों की सुरक्षा के लिए बुधवार को इस हाथी को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है. जिससे स्थानीय लोगों के मन से डर निकल गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel