[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा राउरकेला : कमांड रूम में बिजली आपूर्ति नहीं, 110 स्थानों पर लगे 600 सीसीटीवी कैमरे पड़े हैं बेकार

राउरकेला : कमांड रूम में बिजली आपूर्ति नहीं, 110 स्थानों पर लगे 600 सीसीटीवी कैमरे पड़े हैं बेकार

0
राउरकेला : कमांड रूम में बिजली आपूर्ति नहीं, 110 स्थानों पर लगे 600 सीसीटीवी कैमरे पड़े हैं बेकार

राउरकेला. राउरकेला को अपराध मुक्त बनाने के लिए शहर को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर इसे प्रशासन की तीसरी आंख बनाने का निर्णय लिया गया है. लेकिन यह सीसीटीवी कैमरे कब प्रशासन की तीसरी आंख बनकर शहर की निगरानी करेंगे, इसकी कोई गारंटी नहीं है. 106 करोड़ रुपये की लागत से 110 स्थानों पर 600 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. लेकिन इनके चालू होने का इंतजार अब भी लोगों को है.

शो-पीस बने चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे

राउरकेला शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल करने के लिए राउरकेला स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से पानपोष स्थित गवर्नमेंट ऑटोनोमस कॉलेज के पीछे राउरकेला वन बिल्डिंग में कमांड रूम बनाया जा रहा है. राउरकेला वन के कमांड सेंटर में अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से शहरभर में लगे सीसीटीवी कैमरे केवल दिखावे की वस्तु बनकर रह गये हैं. गत वर्ष हाॅकी विश्वकप के दौरान यह सीसीटीवी कैमरा चालू होने की घोषणा की गयी थी. हाॅकी विश्व कप खत्म हुए एक साल से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन सीसीटीवी कैमरे अभी भी चौक चौराहों पर महज शोपीस ही बने हुए हैं.

राउरकेला वन कमांड सेंटर का काम जल्द होगा पूरा

राउरकेला स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक सुधांशु भोई ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम पूरा हो चुका है. वर्तमान पूरे शहर पर इनकी मदद से निगरानी रखी जा सकती है. लेकिन कमांड सेंटर के कंट्रोल रूम में बिजली कनेक्शन नहीं होने से सीसीटीवी में रिकॉर्ड फुटेज स्टोर नहीं हो पा रहा है. जल्द ही इसका काम पूरा किया जायेगा तथा पूरे शहर की निगरानी राउरकेला वन कमांड सेंटर से हो सकेगी.

शहर में अपराध पर लगेगा अंकुश

राउरकेला शहर में 110 प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे अगर चालू हो जाते हैं, तो अपराध पर नकेल कसने में पुलिस को सहायता मिलेगी. वर्तमान अगर शहर में कोई अपराध होता है, तो पुलिस निजी स्तर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर निर्भर रहती है. ऐसे में 106 करोड़ के खर्च से लगाये गये इन कैमरों की उपयोगिता पर सवाल उठते रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel