[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Rourkela News: 220 ग्राम ब्राउन शुगर, 2.7 लाख नकद जब्त, छह महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार

Rourkela News: 220 ग्राम ब्राउन शुगर, 2.7 लाख नकद जब्त, छह महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार

0
Rourkela News: 220 ग्राम ब्राउन शुगर, 2.7 लाख नकद जब्त, छह महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार

Rourkela News: प्लांट साइट थाना अंतर्गत महताब रोड के मीनापाड़ा में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात पुलिस ने एक बड़ी रेड मारी. अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी और किसी के लिए भी भागना मुश्किल हो गया. तीन प्लाटून फोर्स के साथ पुलिस अधिकारियों ने पूरे इलाके के चप्पे-चप्पे को खंगाला और 220 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की. जिसकी खुले बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है.

नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी : एसपी

छापेमारी के दौरान पुलिस को तस्करों के पास से नकदी भी मिली है, जो करीब 2 लाख 70 हजार 240 रुपये है. पुलिस ने कुल आठ लोगों को सफेद पाउडर के इस काले कारोबार के आरोप में गिरफ्तार किया है. जिसमें छह महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. बाद में जिला पुलिस मुख्यालय में मीडिया से जानकारी साझा करते हुए एसपी नीतेश वाधवानी ने इसे बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि आगामी दिनों में भी इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी. एसपी ने गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.

तीन प्लाटून पुलिस बल के साथ मारा गया छापा

पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात ओडिशा में चल रहे नशा-विरोधी अभियान के तहत प्लांट साइट थाना अंतर्गत आने वाले मीनापाड़ा इलाके में सक्रिय इस ब्राउन शुगर नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए छापेमारी को अंजाम दिया. एसपी नीतेश वाधवानी के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने तड़के यह विशेष छापा मारा. छापेमारी में तीन प्लाटून फोर्स शामिल थीं और उन्होंने इलाके में चल रहे नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को सफलतापूर्वक खत्म कर दिया. पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पर्दाफाश होने की उम्मीद जतायी जा रही है. पुलिस के अनुसार, मीनापाड़ा इलाके में पहले भी नशा-विरोधी अभियान के तहत कई छापे मारे जा चुके हैं, जिनमें भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किये गये थे.

आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

गिरफ्तार आरोपियों में रोशन खातून उर्फ शांति (55), फरीदा खातून उर्फ जरी वाली (50), मो इमरान आलम (28), मो आलम (24), नुरेशा खातून (55), हीमा खातून उर्फ रीता (58), मनीषा खातून (25) मधु उर्फ नुरेशा खातून (59) शामिल हैं. सभी मीनापाड़ा, महताब रोड के निवासी हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं. कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में मामले दर्ज होने की बात पता चली है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel