[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Mukhtar Ansari Died: पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी के शव को ले जाया जाएगा गाजीपुर, मौत की जांच 3 सदस्यीय टीम करेगी

Mukhtar Ansari Died: पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी के शव को ले जाया जाएगा गाजीपुर, मौत की जांच 3 सदस्यीय टीम करेगी

0
Mukhtar Ansari Died: पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी के शव को ले जाया जाएगा गाजीपुर, मौत की जांच 3 सदस्यीय टीम करेगी
Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari Died: उत्तर प्रदेश से गुरुवार देर शाम एक बड़ी खबर सामने आई. यहां माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी को तबीयत बिगड़ने के बाद जिला जेल से अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई है. अंसारी की मौत की मजिस्ट्रेटी जांच 3 सदस्यीय टीम करेगी जबकि 2 डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा. पोस्टमार्टम का वीडियोग्राफी भी किया जाएगा. पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी का शव उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा.

इस बीच मुख्तार अंसारी की मौत के बाद फिरोजाबाद में सुरक्षा कड़ी की गई है. पुलिस फ्लैग मार्च भी कर रही है. गाजीपुर के काली बाग कब्रिस्तान में गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार किया जाएगा जिसकी तैयारी की जा रही है. अंतिम संस्कार की जो तैयारी चल रही है उसका वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी की है. पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार के शव को गाजीपुर ले जाना है जिसकी तैयारी प्रशासन की ओर से कर ली गई है.

दिल का दौरा पड़ने से मुख्तार अंसारी की मौत

बांदा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुनील कौशल की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, मेडिकल कॉलेज में दिल का दौरा पड़ने से मुख्तार अंसारी की मौत हुई. जेल में बंद 63 साल के अंसारी को गुरुवार देर शाम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था. रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की ओर से देर रात मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया जिसमें बताया गया कि रात लगभग 8:25 बजे जेल कर्मी बेहोशी की हालत में मुख्तार अंसारी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे.

Read Also : Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी ने अपराध की दुनिया से रखा था राजनीति में कदम, दादा थे स्वतंत्रता सेनानी

फैलाई जा रही है अफवाह

मामले पर यूपी के पूर्व डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि राज्य में कई तरह की अफवाह फैलाने का काम किया जा रहा है. प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं. खासकर ग़ाज़ीपुर, मऊ, आज़मगढ़, जौनपुर और वाराणसी जैसे इलाकों में पुलिस सड़कों पर गश्त करती नजर आ रही है.

बीएसपी प्रमुख मायावती ने क्या कहा

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत पर बीएसपी प्रमुख मायावती ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि मुख्तार अंसारी की जेल में हुई मौत को लेकर जो परिवार के लोग आरोप लगा रहे हैं, वह एक गंभीर मामला है. मौत की उच्च-स्तरीय जांच जरूरी है, ताकि सही तथ्य सामने आ सकें.

29031 Pti03 29 2024 000004B
Ghazipur: people gather at the residence of the jailed gangster-turned-politician mukhtar ansari who died of cardiac arrest in the banda hospital
Previous article Burning Sensation in Feet: पैरों में बनी रहती है जलन तो ना करें नजरअंदाज, इन बीमारियों के हैं संकेत
Next article RCB Vs KKR : बरसेंगे रन या उड़ेगी गिल्लियां, जानें कैसा है बेंगलुरू का पिच, देखें संभावित Playing-11
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel