[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Manish Sisodia ने जेल से बाहर आते ही बीजेपी को घेरा, कहा- हमने देखा कि ओलंपिक में क्या हुआ

Manish Sisodia ने जेल से बाहर आते ही बीजेपी को घेरा, कहा- हमने देखा कि ओलंपिक में क्या हुआ

0
Manish Sisodia ने जेल से बाहर आते ही बीजेपी को घेरा, कहा- हमने देखा कि ओलंपिक में क्या हुआ

Manish Sisodia News: सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल ईमानदारी के प्रतीक, उनके काम को बदनाम करने की साजिशें रची जा रही हैं. मुझे सात-आठ महीने में न्याय मिलने की उम्मीद थी, लेकिन 17 महीने लग गए. अंत में सत्य की जीत हुई. अगर विपक्षी नेता तानाशाही के खिलाफ एकजुट हो जाएं तो अरविंद केजरीवाल 24 घंटे में जेल से बाहर आ जाएंगे. सिसोदिया डीडीयू मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही.

आगे मनीष सिसोदिया ने कटाक्ष किया और विनेश फोगट मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा- उन्होंने आपके नेता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, हमने देखा कि ओलंपिक में क्या हुआ. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने तानाशाही को कुचलने के लिए संविधान की शक्ति का इस्तेमाल किया.

व्यापारियों को फर्जी मामलों में सलाखों के पीछे डाला गया : मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि जेल में देखा कि व्यापारियों को फर्जी मामलों में सलाखों के पीछे डाला दिया गया है. वो भी केवल इसलिए कि उन्होंने बीजेपी को चंदा नहीं दिया. यह सब देखकर बहुत पीड़ा हुई.

Read Also : सुबह पत्नी के साथ चाय पीने के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की

कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले शनिवार को राजघाट जाकर मनीष सिसोदिया ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इससे पहले, सिसोदिया ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान, ‘आप’ सांसद संजय सिंह और मंत्री आतिशी तथा सौरभ भारद्वाज समेत पार्टी के कई नेता उनके साथ नजर आए.

केजरीवाल भी जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे: सिसोदिया

हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सिसोदिया ने कहा कि भगवान हनुमान दिल्ली के लोगों का भला करें. उन्होंने उम्मीद जताई कि भगवान हनुमान की कृपा से पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे.

Previous article साहिबगंज में राम मंदिर से बजरंग बली की अष्टधातु की मूर्ति चोरी, भागने के क्रम में ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा 1 चोर
Next article JSSC CGL Exam 2024 X Campaign: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर चलाया जा रहा है ट्विटर कैंपेन, आप भी हो सकते हैं शामिल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel