[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बीमारी का बहाना बनाकर दिल्ली में गद्दारी… महुआ मोइत्रा का सुदीप बंद्योपाध्याय पर हमला, बोलीं- मुखौटा-विग दोनों उतरे

बीमारी का बहाना बनाकर दिल्ली में गद्दारी… महुआ मोइत्रा का सुदीप बंद्योपाध्याय पर हमला, बोलीं- मुखौटा-विग दोनों उतरे

0
बीमारी का बहाना बनाकर दिल्ली में गद्दारी… महुआ मोइत्रा का सुदीप बंद्योपाध्याय पर हमला, बोलीं- मुखौटा-विग दोनों उतरे
सुदीप बंद्योपाध्याय और महुआ मोइत्रा.

TMC Rebellion: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में मचे राजनीतिक घमासान के बीच पार्टी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोमवार को वरिष्ठ नेता सुदीप बंद्योपाध्याय पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि सुदीप बंद्योपाध्याय ने बीमारी का बहाना बनाकर पार्टी नेतृत्व को गुमराह किया और बाद में दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की. महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सुदीप बंद्योपाध्याय के पुराने राजनीतिक विवादों का भी जिक्र किया. 

महुआ ने लिखा, ‘दादा सुदीप बंद्योपाध्याय, आपको 2017 में रोज वैली घोटाले में गिरफ्तार किया गया था. तब भी आपने बीमारी का सहारा लिया था और जेल से अस्पताल पहुंचने के लिए मदद ली थी. इस बार भी आपने बीमारी का बहाना बनाकर दिल्ली जाकर गद्दारी की. तापस रॉय और कुणाल घोष आपके बारे में सही थे, गलती हमारी थी.’

अस्पताल में भर्ती होने की बात, लेकिन दिखे दिल्ली में

महुआ मोइत्रा ने दावा किया कि सुदीप बंद्योपाध्याय ने पार्टी नेताओं को बताया था कि पेट की समस्या के कारण उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, उनके अनुसार बाद में टीवी चैनलों पर सुदीप बंद्योपाध्याय को दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर देखा गया.

महुआ ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘उनका मुखौटा और उनकी विग दोनों उतर गए. सुदीप बंद्योपाध्याय ने हमें बताया था कि वह पेट की समस्या के कारण कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन अचानक हमने उन्हें दिल्ली में भूपेंद्र यादव के घर पर टीवी पर देखा. दादा, अब कम से कम अपना एक्स हैंडल बदलकर ‘सुदीप बीजेपी बी टीम’ कर लीजिए. हमारे नाम का इस्तेमाल मत कीजिए.’

कुणाल घोष ने भी साधा निशाना

महुआ मोइत्रा के बाद टीएमसी नेता कुणाल घोष ने भी सुदीप बंद्योपाध्याय की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि सुदीप का राजनीतिक इतिहास दल बदलने से जुड़ा रहा है. कुणाल घोष ने कहा, ‘ममता दीदी ने इन लोगों को पद दिया, सम्मान दिया और बदले में इन्हें यही मिला. सुदीप बंद्योपाध्याय का इतिहास पार्टियां बदलने का रहा है.’

उन्होंने आगे दावा किया कि सुदीप बंद्योपाध्याय की राजनीति हमेशा ममता बनर्जी को गुमराह करके चलती रही. कुणाल घोष ने कहा, ‘हम पहले भी कहते रहे हैं कि वह ठीक व्यक्ति नहीं हैं और उनकी राजनीति केवल ममता दीदी को भ्रमित करके चलती है. मैंने यह बात पहले भी उठाई थी, जिसके कारण मुझे पार्टी से निलंबित तक किया गया था. आज साबित हो रहा है कि उस समय जो मैंने कहा था, वह सही था.’

सुदीप ने ममता बनर्जी को चीफ एजवाइजर बनाने की बात कही

इन आरोपों और दावों पर सुदीप बंद्योपाध्याय की ओर से अभी तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. हालांकि, रविवार को उन्होंने बांग्ला न्यूज चैनल को दिये गए इंटरव्यू में कहा कि टीएमसी के ज्यादातर सांसद-विधायक चाहते हैं कि पार्टी के संगठन का वजूद बचा रहे. बागी नेताओं ने उनसे कहा कि वे सभी ममता बनर्जी का सम्मान करते हैं, इसलिए हम उन्हें पार्टी का मुख्य सलाहकार बनाकर मार्गदर्शक के रूप में रखना चाहते हैं. उनकी अपील ने मुझे भावुक कर दिया, इसलिए वह दीदी का साथ छोड़कर बागी गुट के साथ जा रहे हैं.

उनकी इस टिप्पणी पर टीएमसी (ममता गुट) के नेता सांसद कल्याण बनर्जी ने भी नाराजगी जताई. उन्होंने ममता बनर्जी के सुदीप बंद्योपाध्याय पर किए गए अहसानों को गिनाया. उन्होंने कहा कि दीदी ने ही सुदीप को राजनीति सिखाई, दिल्ली पहुंचाया, संकट में साथ दिया और आज वही सुदीप ममता बनर्जी को ‘सलाहकार’ बनाने की बात कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- ऑपरेशन पुश बैक को लेकर भारत-बांग्लादेश में तनातनी, नदिया में 57 बांग्लादेशी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें:- बंगाल विधानसभा का बजट सत्र 18 से, 22 को भाजपा सरकार पेश करेगी पहला पूर्ण बजट

टीएमसी में बढ़ी बगावत

महुआ मोइत्रा और अन्य नेताओं सुदीप बंद्योपाध्याय को लेकर यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब तृणमूल कांग्रेस के भीतर बड़े स्तर पर मतभेदों की खबरें सामने आ रही हैं. खबरें हैं कि लोकसभा में पार्टी के 20 सांसदों ने अलग समूह बना लिया है. इन सांसदों का दावा है कि वही ‘वास्तविक टीएमसी’ का प्रतिनिधित्व करते हैं और उन्होंने लोकसभा में अलग बैठने की व्यवस्था की भी मांग की है.

20 सांसदों ने एनसीपीआई में विलय का किया दावा

बागी सांसद काकोली घोष दस्तिदार ने दावा किया है कि लोकसभा के 20 सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में विलय कर लिया है. उन्होंने कहा कि अब यह समूह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को समर्थन देगा. इस दावे के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है. वहीं सुदीप बंद्योपाध्याय के आने से बागी गुट के सांसदों की संख्या कुल 22 हो जाएगी.

Previous article सदर अस्पताल कटिहार में सोमवार का ओपीडी और इमरजेंसी शेड्यूल जारी
Next article बेगूसराय:  1512 करोड़ की सोलर योजना से बिहार में हरित ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel