[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar मुश्किलों में संजय राउत! ठाणे पुलिस ने दर्ज किया मामला, सीएम शिंदे के बेटे पर लगाया था सुपारी देने का आरोप

मुश्किलों में संजय राउत! ठाणे पुलिस ने दर्ज किया मामला, सीएम शिंदे के बेटे पर लगाया था सुपारी देने का आरोप

0
मुश्किलों में संजय राउत! ठाणे पुलिस ने दर्ज किया मामला, सीएम शिंदे के बेटे पर लगाया था सुपारी देने का आरोप

शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने कल यानी बुधवार को एक मामला दर्ज किया है. दरअसल संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे पर उन्हें (संजय राउत) जान से मारने की सुपारी देने का आरोप लगाया था. राउत के इस दावे को लेकर शिंदे की ओर से छवि खराब करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत कपूरबावडी थाने में एक मामला भी दर्ज किया गया है.

शिंदे ने दी राजा ठाकुर को सुपारी: ठाणे की पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे ने संजय राउत के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. यह शिकायत राउत के इस दावे के खिलाफ था जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे से जान की खतरा है. गौरतलब है कि राउत ने मुंबई के पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिखकर कहा था कि लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे ने उन्हें मारने के लिए ठाणे के अपराधी राजा ठाकुर को सुपारी दी है.

कई धाराओं के तहत राउत पर मामला दर्ज: पुलिस ने उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. राउत के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 211, 153(A), 500, 501, और 502 के तहत मामला दर्ज किया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने उनपर आरोप लगाया है कि राउट के दावे से उनकी छवि खराब हुई है.

कल्याण निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं श्रीकांत शिंदे: गौरतलब है कि श्रीकांत शिंदे महाराष्ट्र की कल्याण निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं. शिकायतकर्ता पूर्व मेयर ने अपनी शिकायत में कहा है कि संजय राउत की शिकायत का कोई आधार नहीं है और वह एक जन प्रतिनिधि का नाम खराब कर रहे हैं.

Also Read: Delhi Mayor Election: फिर भिड़े AAP-BJP पार्षद, सदन में चले बोतल-जमकर हाथापाई,चौथी बार MCD की कार्यवाही स्थगित

राउट पर शिंदे गुट ने किया पलटवार: वहीं, जान को खतरा वाले राउत के दावे को लेकर शिवसेना शिंदे गुट ने भी उनपर हमला किया है. शिंदे गुट के एक विधायक संजय शिरसाट ने पलटवार करते हुए कहा कि राउत सहानुभूति हासिल करने के लिए घटिया हथकंडा अपना रहे हैं. उन्होंने कहा मामले की जांच होनी चाहिए लेकिन यह बी गौरतलब है कि समय राउत ऐसे बहुत सारे हथकंडे अपनाते रहते हैं, जिनमें कोई तथ्य नहीं होता है.

Previous article Jharkhand: रामगढ़ में 25-26 फरवरी को होगी झारखंड राज्य फेंसिंग चैंपियनशिप, 200 से ज्यादा तलवारबाज लेंगे हिस्सा
Next article झारखंड में महंगाई की मार, खुले बाजार में गेहूं बेचने के बाद भी आटा की कीमत बढ़ी, साबुन सर्फ के भी दाम बढ़े
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel