[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Maharashtra Sameer Wankhede: शाहरुख खान के बेटे को गिरफ्तार करने वाले अधिकारी समीर वानखेड़े करेंगे राजनीति में एंट्री, लड़ेंगे महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव

Sameer Wankhede: शाहरुख खान के बेटे को गिरफ्तार करने वाले अधिकारी समीर वानखेड़े करेंगे राजनीति में एंट्री, लड़ेंगे महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव

0
Sameer Wankhede: शाहरुख खान के बेटे को गिरफ्तार करने वाले अधिकारी समीर वानखेड़े करेंगे राजनीति में एंट्री, लड़ेंगे महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव
Sameer Wankhede

Sameer Wankhede: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है. सियासी दल अपने मोहरे सेट करने में जुटा है. इसी बीच एक बड़ी खबर है कि समीर वानखेड़े भी इस बार चुनाव में ताल ठोक सकते हैं. खबर है कि भारत सरकार के आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि वो वो शिंदे गुट से जुड़ कर चुनाव लड़ेंगे. हालांकि वो किस सीट से चुनाव लड़ेंगे यह अभी साफ नहीं हो पाया है. हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि वो धारावी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे को किया था गिरफ्तार

समीर वानखेड़े देश के काफी चर्चित आईआरएस अधिकारी हैं. साल 2021 में उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग केस में गिरफ्तार किया था. उन्होंने कॉर्डेलिया क्रूज पर छापेमारी कर ड्रग्स का भंडाफोड़ किया था. उस समय वानखेड़े ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन सहित करीब डेढ़ दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया था. हालांकि इस अभियान में समीर वानखेड़े पर भी कई सवाल उठे थे. उनसे भी पूछताछ हुई थी. ईडी ने उन पर केस दर्ज किया था.

किस सीट से मिल सकता है टिकट

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि समीर वानखेड़े मुंबई के धारावी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. बता दें, एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में ही है. धारावी सीट से पहले कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ विधायक थीं. लेकिन, 2024 में हुए लोकसभा चुनाव जीतकर वो सांसद बन गई हैं. मीडिया हलकों में चर्चा है कि इस सीट से कांग्रेस की टिकट पर उनकी छोटी बहन ज्योति गायकवाड चुनाव लड़ सकती हैं. अगर धारावी सीट से वानखेड़े को भी टिकट मिलता है तो ज्योति गायकवाड़ और समीर वानखेड़े में टक्कर का मुकाबला हो सकता है.

पद से इस्तीफा दे सकते हैं वानखेड़े

समीर वानखेड़े आईआरएस अधिकारी हैं. उन्होंने अभी तक अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है. हालांकि खबर है कि जल्द ही वो इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने की सार्वजनिक घोषणा कर सकते हैं. बता दें, समीर वानखेड़े 2008 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं. उनकी छवि एक सख्त अधिकारी के रूप में है. अपने सर्विस में उन्होंने कई बड़े मामलों की जांच की है.

इसे भी पढ़ेंः Hamas Israel War: क्या मारा गया हमास चीफ याह्या सिनवार! इजरायली सेना कर रही है जांच

बहराइच हिंसा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

https://youtu.be/_lORFc1zaQA
Previous article 72 घंटे में जारी होंगे सभी प्रमाणपत्र : एसडीओ
Next article गले में गमछा लगा जान मारने का प्रयास, 1.20 लाख छीने
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel