[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Maharashtra Pune Porsche Accident: पोर्श कांड मामले में नाबालिग आरोपी को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी बेल

Pune Porsche Accident: पोर्श कांड मामले में नाबालिग आरोपी को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी बेल

0
Pune Porsche Accident: पोर्श कांड मामले में नाबालिग आरोपी को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी बेल
Pune Porsche Accident | PTI

Pune Porsche Accident: पुणे पोर्श कांड में नाबालिग आरोपी को महाराष्ट्र हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दिया है. बेल के साथ कोर्ट ने कहा है कि नाबालिग आरोपी याचिकाकर्ता (बुआ) की देखरेख में रहेगा. कोर्ट ने नाबालिग को ऑब्जर्वेशन होम से छोड़ने का आदेश दिया. साथ ही उसकी हिरासत को भी अवैध करार दिया है. बता दें, पुलिस का दावा है कि 19 मई को शराब के नशे में कार चला रहे नाबालिग आरोपी ने अपनी पोर्श कार से एक बाइक में टक्कर मार दी थी. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी.

आरोपी को कोर्ट ने दी जमानत
नाबालिग आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत को लेकर आरोपी के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा है कि आज यानी मंगलवार को नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड की तीन रिमांड को हाई कोर्ट के सामने चुनौती दी. पाटिल ने कहा कि मामले को लेकर हमने कोर्ट में बहस की. बहस के बाद कोर्ट ने उसे जमानत पर के रिहा करने का आदेश सुना दिया.

पुणे स्थित सुधार गृह में रह रहा था नाबालिग आरोपी
बंबई हाई कोर्ट ने मंगलवार को आदेश दिया कि पिछले महीने पुणे में पोर्श कार दुर्घटना में कथित रूप से शामिल 17 वर्षीय आरोपी को सुधार गृह से तुरंत छोड़ दिया जाए. आरोपी नाबालिग को महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक निगरानी गृह में रखा गया था. पुलिस का दावा है कि 19 मई की सुबह शराब के नशे में कार चला रहे किशोर ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी, जिससे दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी. न्यायमूर्ति भारती डांगरे और न्यायमूर्ति मंजूषा देशपांडे की खंडपीठ ने किशोर न्याय बोर्ड ने नाबालिग को निगरानी गृह भेजने के आदेश को रद्द कर दिया था. पीठ ने याचिका को स्वीकार करते हुए लड़के को छोड़ने का आदेश दिया और कहा कि नाबालिग आरोपी याचिकाकर्ता (बुआ) की देखरेख में रहेगा.

क्या है पूरा मामला
बता दें, पुणे के कल्याणी नगर में 19 मई को एक तेज रफ्तार लग्जरी पोर्श कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी. हादसे में दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी. कार को कथित तौर पर नशे की हालत में किशोर चला रहा था. हादसे के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी  को गिरफ्तार कर लिया और उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया. जहां बोर्ड के सदस्य एलएन दानवाड़े की ओर से आरोपी को सड़क सुरक्षा पर 300 शब्दों का निबंध लिखने, मनोचिकित्सक और डॉक्टर से परामर्श लेने के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस के साथ 15 दिन रहने जैसी नरम शर्तों पर आरोपी को जमानत दे दी थी. इस फैसले के खिलाफ मृतकों के परिजनों समेत कई अन्य लोगों के जमकर विरोध किया था. 

सीएम शिंदे ने पीड़ित परिजन को दिया चेक
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे पोर्श कार हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ित के परिवार को आश्वासन दिया है कि सरकार इस मामले में उनके लिए न्याय सुनिश्चित करेगी. सीएम शिंदे ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का चेक भी दिया है. बता दें, बॉम्बे हाई कोर्ट ने आज यानी मंगलवार को नाबालिग आरोपी को जमानत दे दी है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Parliament Session: ‘जय भीम… लोकसभा में शपथ लेते अससुद्दीन ओवैसी के नारे पर छिड़ा बवाल

Previous article Bihar ITI Result 2024: जारी हुआ बिहार आईटीआई रिजल्ट, जानें कैसे देखें स्कोरकार्ड
Next article Jharkhand Incident: हजारीबाग में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel