[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Maharashtra Mumbai Rain: बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार, ये ट्रेनें कैंसिल, आज भी होगी भारी बरसात

Mumbai Rain: बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार, ये ट्रेनें कैंसिल, आज भी होगी भारी बरसात

0
Mumbai Rain: बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार, ये ट्रेनें कैंसिल, आज भी होगी भारी बरसात

Mumbai Rain: महाराष्ट्र के मुंबई में भारी बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया. इससे कल्याण-कसारा सेक्शन में खडावली और टिटवाला के बीच लंबा ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं. इस सप्ताह भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. शहर में रात भर भारी बारिश देखने को मिली.

भारी बारिश के कारण मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं प्रभावित हैं. सायन और भांडुप के अलावा नाहुर स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हैं. बारिश का पानी पटरियों के ऊपर नजर आ रहा था. इसलिए ट्रेनें करीब एक घंटे तक रोकी गईं. अब पानी थोड़ा कम हो गया है. ट्रेनें फिर से शुरू हो गई हैं, लेकिन सेवाएं अभी भी प्रभावित हैं.

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 8 जुलाई को पूरे दिन मुंबई में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी. रात में आंधी आने की संभावना है.

Read Also : Weather Forecast: असम, बंगाल में बाढ़ जैसे हालात, बिहार में नदियां उफनाई, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

सेंट्रल रेलवे की ओर से कई ट्रेनों को सैंसिल किया गया है. रेलवे ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी और लिखा कि-08.07.24 को मुंबई डिवीजन के विभिन्न स्टेशनों पर जलभराव के कारण ये ट्रेनें रद्द हैं…

  • 1) 12110 (एमएमआर-सीएसएमटी) जेसीओ- 08.07.2024
  • 2) 11010 (पुणे-सीएसएमटी) जेसीओ- 08.07.2024
  • 3) 12124 (पुणे सीएसएमटी डेक्कन) जेसीओ- 08.07.2024
  • 4) 11007 (पुणे-सीएसएमटी डेक्कन) जेसीओ- 08.07.2024
  • 5) 12127 (सीएसएमटी-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस)- जेसीओ 08.07.2024

आंधी और बारिश के कारण पटरियों पर पेड़ गिरने के बाद रविवार को कसारा और टिटवाला स्टेशनों के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गईं. इसके अलावा, अटगांव और थानसित स्टेशनों के बीच पटरियों पर मिट्टी आ गई. वाशिंद स्टेशन पर एक पेड़ गिर गया, जिसकी वजह से बहुत व्यस्तम पटरियों पर ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं.

Previous article Bihar: शिव आराधना का अलग अंदाज, शिवलिंग में लिपटे नजर आए तेजप्रताप, वीडियो वायरल…
Next article क्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इस विदेशी एक्ट्रेस को कर रहे डेट, वायरल VIDEO ने मचायी हलचल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel