मुंबई में मानसून का रौद्र रूप, 4 दिनों में 400 मिमी बारिश, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Mumbai Rain Alert: मुंबई में गुरुवार सुबह एक बार फिर तेज बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया. दादर, परेल, हिंदमाता, चारकोप, वर्ली, गोरेगांव और अंधेरी समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी मानसून की बारिश का दौर जारी रह सकता है.

By Pritish Sahay | July 2, 2026 9:14 PM

Mumbai Rain Alert: मुंबई में जुलाई की शुरुआत मूसलाधार बारिश के साथ हुई है. बीते चार दिनों में शहर में 400 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई. वहीं, सांताक्रूज़ वेधशाला ने पिछले 24 घंटों में 205 मिमी बारिश रिकॉर्ड की, जो इस सीजन की दूसरी सबसे अधिक बारिश है.

Mumbai rain alert, photo- pti

जून का बारिश का कोटा लगभग पूरा

जून के पहले 15 दिनों में कम बारिश हुई थी, लेकिन महीने के आखिर में हुई तेज बारिश ने वो कमी पूरी कर दी है.

Mumbai rain alert, photo- pti

जुलाई बना सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना

मुंबई में जुलाई मानसून का सबसे एक्टिव महीना माना जाता है. इस महीने औसतन 919.9 मिमी बारिश होती है और पूरे मानसून की करीब आधी बारिश जुलाई महीने में ही होती है.

Mumbai rain alert, photo- pti

अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 2 से 8 जुलाई के बीच मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार भारी से बहुत भारी बारिश होगी. खासकर 4, 5 और 7 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश की आशंका आईएमडी ने जताई है.

Mumbai rain alert, photo- pti

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह तक कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

Mumbai rain alert, photo- pti

कई मौसम प्रणालियों का असर

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण गुजरात से तटीय कर्नाटक तक एक्टिव ट्रफ, अरब सागर से आ रही तेज पश्चिमी हवाएं और बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र मिलकर मुंबई में बारिश को और तेज कर रहे हैं.

Mumbai rain alert, photo- pti

हाई टाइड से बढ़ेगी परेशानी

बारिश के साथ समुद्र में ऊंचा ज्वार (हाई टाइड) भी चिंता बढ़ा सकता है. इसके चलते शहर के निचले इलाकों, सड़कों और रेलवे ट्रैक पर जलभराव की आशंका काफी बढ़ गई है.

Mumbai rain alert, photo-ani