[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Maharashtra Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 20 नवंबर को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 20 नवंबर को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

0
Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 20 नवंबर को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
Maharashtra Election

Maharashtra Election: हरियाणा और जम्मू कश्मीर के बाद अब एक बार फिर चुनावी समर छिड़ने वाली है. महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीख का ऐलान किया. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी. चुनाव एक ही चरण में होगा. वहीं इसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को 145 सीटें चाहिये होंगी. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है.

महाराष्ट्र में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार है, जिसके मुखिया शिवसेना के एकनाथ शिंदे हैं. इस सत्ताधारी गठबंधन में शिवसेना के अलावा भारतीय जनता पार्टी और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है. दूसरी तरफ, विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी है. इसमें उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, कांग्रेस और वरिष्ठ नेता शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हैं.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तरीखों का ऐलान करते हुए बताया कि राज्य में एक ही चरण में चुनाव कराए जाएंगे.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
कुल 288 सीटें, बहुमत – 145 सीटें
वोटिंग – 20 नवंबर
नतीजे – 23 नवंबर

विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की प्रमुख घोषणाएं

  • महाराष्ट्र में महिला बूथ बनाए जाएंगे
  • 1 लाख 186 पोलिंग बूथ
  • झारखंड में कुल 2.6 करोड़ मतदाता
  • झारखंड में कुल 29562 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे.
  • महाराष्ट्र में कुल 9 करोड़ 63 लाख वोटर.
  • महाराष्ट्र में कुल 1 लाख 186 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे.
  • आदिवासी क्षेत्रों में भी पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे. पोलिंग बूथों में सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगीं.
  • वरिष्ठ नागरिक घर से वोटिंग कर पाएंगे.
  • हर तरीके से निष्पक्ष चुनाव होंगे.
  • किसी भी प्रलोभन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी.
  • निष्पक्ष चुनाव कराने के कड़े निर्देश.

2019 विधानसभा चुनाव रिजल्ट
बीजेपी – 103
शिवसेना (शिंदे गुट) – 40
शिवसेना (उद्धव गुट) – 15
एनसीपी (अजित गुट) – 43
एनसीपी (शरद पवार गुट) – 10
कांग्रेस – 43
अन्य – 34

महाराष्ट्र में पंजीकरण के लिए आरिखी तिथि – 29.10.24
नाम वापसी – 4.11.24
मतदान – 20.11.24
मतगणना – 23.11.24

Maharastra Election 2024: महाराष्ट्र-झारखंड में चुनाव तारीख का हो गया ऐलान, 23 नवंबर को आयेगा परिणाम, देखें वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=Y8t37uL1L08
Previous article Karthik Month 2024: कब से कब तक है कार्तिक का महीना, इस दौरान जरूर करें ये काम
Next article झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 13 और 20 नवंबर को वोटिंग, 23 नवंबर को होगी मतगणना
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel