[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Maharashtra Maharashtra Blast: भंडारा के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट में 8 की मौत, विस्फोट के कारण गिरी छत, दूर तक फैला मलबा

Maharashtra Blast: भंडारा के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट में 8 की मौत, विस्फोट के कारण गिरी छत, दूर तक फैला मलबा

0
Maharashtra Blast: भंडारा के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट में 8 की मौत, विस्फोट के कारण गिरी छत, दूर तक फैला मलबा
Maharashtra Blast

Maharashtra Blast: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार को बड़ा धमाका हुई है. एक आयुध फैक्टरी में विस्फोट हो जाने से आठ लोगों की मौत हो गई. हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शुरुआती जानकारी में सात लोगों के घायल होने की सूचना थी. उन्होंने कहा कि ताजा रिपोर्ट है कि हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. बता दें, फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में ब्लास्ट हुआ है.

विस्फोट के कारण गिरी छत

घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि धमाके में एक इकाई की छत ढह गई. अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि घटनास्थल पर 13 से 14 कर्मी फंसे हुए हैं. पुलिस के मुताबिक विस्फोट जवाहर नगर इलाके में स्थित आयुध फैक्टरी के एलटीपी सेक्शन में हुआ. जिलाधिकारी संजय कोल्टे ने बताया कि विस्फोट के समय एलटीपी सेक्शन में 14 कर्मचारी काम कर रहे थे.

दूर तक फैला मलबा

धमाका इतना जोरदार था कि मलबे दूर-दूर तक बिखर गये. फैक्ट्री में ब्लास्ट की कई तस्वीरें सामने आई है. हथियार बनाने वाले भारी सामान के टुकड़े दूर-दूर तक बिखरे दिखे. वहीं, ब्लास्ट के बाद काला धुआं आसमान में दूर तक उठता हुआ देखा जा सकता है. लोगों ने बताया कि धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई.

Previous article Patna: सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, एस.के पुरी पार्क में सैकड़ों लोगों ने लिया मुफ्त परामर्श 
Next article Bihar News: नालंदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 80 लोगों को किया गिरफ्तार
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel