[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Maharashtra कुणाल कामरा पर फूटा देवेंद्र फडणवीस का गुस्सा, कहा–बर्दाश्त नहीं करेंगे ये सब

कुणाल कामरा पर फूटा देवेंद्र फडणवीस का गुस्सा, कहा–बर्दाश्त नहीं करेंगे ये सब

0
कुणाल कामरा पर फूटा देवेंद्र फडणवीस का गुस्सा, कहा–बर्दाश्त नहीं करेंगे ये सब
Kunal Kamra Row/ Devendra Fadnavis

Kunal Kamra vs Shiv Sena : कॉमेडियन कुणाल कामरा मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया आई है. विधानसभा में उन्होंने कहा है कि हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं, लेकिन अनुचित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि कॉमेडी का इस्तेमाल किसी का अपमान नहीं किया जा सकता. फडणवीस ने यह भी आग्रह किया कि कामरा को अपनी ओछी कॉमेडी के लिए माफी मांगनी चाहिए. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा, “कामरा को इस तथ्य का पता होना चाहिए कि महाराष्ट्र के लोगों ने तय कर लिया है कि कौन गद्दार है और कौन खुद्दार है. यह शिंदे जी हैं जो बालासाहेब ठाकरे की विरासत को आगे ले जा रहे हैं.”

किसी को भी कानून से परे नहीं जाना चाहिए : अजित पवार

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी विवाद पर रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि लोगों को कानूनी सीमाओं का सम्मान करना चाहिए. पवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैंने वीडियो देखा है. किसी को भी कानून, संविधान और नियमों से परे नहीं जाना चाहिए. उन्हें अपने अधिकारों के अंदर रहकर अपनी बात रखनी चाहिए.”

शिवसेना कार्यकर्ताओं से हर्जाना वसूलना चाहिए : संजय राउत

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने मांग की कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शिवसेना कार्यकर्ताओं से हर्जाना वसूलना चाहिए, जिन्होंने स्टूडियो में तोड़फोड़ की. स्टूडियो को तोड़ा गया जहां ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कुणाल कामरा का शो शूट हुआ था. राउत ने पत्रकारों के साथ बातचीत में आरोप लगाया कि राज्य की राजधानी में ‘‘गुंडा राज’’ है. उन्होंने कहा कि फडणवीस गृह विभाग को संभालने में अक्षम हैं.

यह भी पढ़ें : Meerut Murder: मुस्कान और साहिल की हिमाचल प्रदेश के कसोल में अजीब थी एक्टिविटी! होटल में भी बोला था झूठ

कुणाल कामरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मुंबई पुलिस ने एक कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने पर ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कुणाल कामरा के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मुंबई के खार इलाके में स्थित ‘हैबिटेट स्टूडियो’ में कथित रूप से तोड़फोड़ करने को लेकर शिवसेना के करीब 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.

Previous article ‘मेरी शादी के बाद…’ भागलपुर में फल कारोबारी के सुसाइड नोट का क्या है सस्पेंस? मौत की गुत्थी सुलझाएगी पुलिस
Next article बिहार के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप के लिए राहुल बने भारतीय टीम के हेड कोच
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel