[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Maharashtra Maharashtra News: ‘एकनाथ शिंदे केंद्र में नहीं बनेंगे मंत्री’, डिप्टी सीएम पद पर भी असमंजस! शिवसेना नेता का आया बड़ा बयान

Maharashtra News: ‘एकनाथ शिंदे केंद्र में नहीं बनेंगे मंत्री’, डिप्टी सीएम पद पर भी असमंजस! शिवसेना नेता का आया बड़ा बयान

0
Maharashtra News: ‘एकनाथ शिंदे केंद्र में नहीं बनेंगे मंत्री’, डिप्टी सीएम पद पर भी असमंजस! शिवसेना नेता का आया बड़ा बयान
Maharashtra News

Maharashtra News: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे केंद्र में मंत्री नहीं बनेंगे. शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने यह बात कही है. टीवी न्यूज आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक शिवसेना नेता शिरसाट ने शुक्रवार को कहा है कि एकनाथ शिंदे केंद्रीय मंत्री का पद नहीं लेंगे. उन्होंने यह भी कहा है कि अगर वो डिप्टी सीएम का पद भी स्वीकार नहीं करते हैं तो यह पद पार्टी के किसी और नेता को दिया जाएगा. बता दें, बीते दिनों पीएम मोदी और अमित शाह से फोन पर बात और फिर मुलाकात के बाद ही शिंदे की ओर से बयान आया था कि वो सीएम को लेकर बीजेपी के फैसले मानेंगे. सीएम पद को लेकर उनकी ओर से कोई अड़चन भी नहीं आएगी.

शिवसेना नेता संजय शिरसाट का बयान

मीडिया से बात करते हुए हुए शिरसाट ने कहा कि एकनाथ शिंदे कल तक इस पूरे मामले पर विचार कर लेंगे. जवाब भी दे देंगे. इस बीच शिरसाट ने यह भी कहा कि वो निश्चित रूप से केंद्र सरकार में मंत्री नहीं बनेंगे.

बीजेपी का हो सकता है महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री

बता दें, महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर महायुति नेताओं की बैठक अभी भी चल रही है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार सीएम बीजेपी की ओर से होगा. वहीं, एकनाथ शिंदे और अजित पवार को डिप्टी सीएम का पद दिया जाएगा. हालांकि इस बीच शुक्रवार को शिवसेना के नेता ने संजय शिरसाट ने बड़ा बयान सामने आया है.

क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे सीएम?

गुरुवार देर रात देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इस दौरान मंत्री पद को लेकर विस्तार से चर्चा की गई थी. बताया जा रहा है कि बैठक में मुख्यमंत्री पद, कैबिनेट बर्थ और शपथ ग्रहण समारोह पर बात की. इसी कड़ी में बीजेपी सूत्रों के हवाले से खबर है कि महाराष्ट्र के सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम करीब-करीब तय हो चुका है. सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि बीजेपी के पास सीएम पद और गृह विभाग रह सकता है. जबकि, शिवसेना (शिंदे गुट) को शहरी विकास और लोक निर्माण विभाग दिया जा सकता है. वहीं, अजित पवार को वित्त विभाग मिल सकता है.

Previous article तेज रफ्तार दो हाइवा में सीधी टक्कर, चालक की मौत
Next article Weight Loss Breakfast: नाश्ते में खाना शुरू कर दें ये 3 चीजें, कपड़े हो जाएंगे ढीले
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel