[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Madhya Pradesh Lockdown: सरकारी स्कूल में islolation में रखे गये व्यक्ति ने आत्महत्या की

Lockdown: सरकारी स्कूल में islolation में रखे गये व्यक्ति ने आत्महत्या की

0
Lockdown: सरकारी स्कूल में islolation में रखे गये व्यक्ति ने आत्महत्या की

सीधी : कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लगे लॉकडाउन के दौरान आइसोलेशन में रखे गये बैगा जाति के 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित रूप से पेड़ से लटक कर अत्महत्या कर ली. यह घटना सीधी जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर कुसमी विकास खंड अंतर्गत दुबरी कला गांव से सटे जंगल में बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात की है.

व्यक्ति को बुधवार शाम को ही दुबरी कला के शासकीय विद्यालय में आइसोलेशन में रखा गया था. सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक आर एस बेलवंशी ने शुक्रवार को बताया कि राजभान बैगा का शव गुरूवार को दुबरी कला गांव के समीप के जंगल में पेड़ से लटकता पाया गया. जब उनसे सवाल किया गया कि बैगा ने ऐसा जघन्य कदम क्यों उठाया, तो पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार वह आइसोलेशन में रखे जाने के खिलाफ था और अपने बच्चों के साथ अपने घर में रहना चाहता था. उन्होंने कहा कि राजभान बैगा अपनी पत्नी सहित 23 मजदूरों के साथ सागर गेहूं की फसल की कटाई करने गया था.

बुधवार की शाम सागर से लौटे इन 23 मजदूरों को दुबरी कला के शासकीय विद्यालय में रखा गया. सागर से सीधी 300 किलोमीटर से अधिक दूरी पर है. बेलवंशी ने बताया कि बैगा कुछ ही देर बाद शौच का बहाना बनाकर करकचहा नाले की तरफ चला गया और स्कूल से आधा किलोमीटर दूर स्थित अपने घर की तरफ जाने लगा, जिस पर लोगों को शंका हुई कि घर में बच्चों से मिलने जा रहा होगा. बेलवंशी के अनुसार जब पंचायत सचिव राम सुशील पटेल उसके घर पहुंचे तो वह वहां नहीं था. उन्होंने कहा कि इसके पश्चात उसकी खोजबीन शुरू हुई लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण तलाश नहीं हो सकी और बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे महुआ फूल चुनने गये ग्रामीणों को उसकी पेड़ पर लटकती हुई लाश मिली। तब ग्रामीणों ने आकर गांव में सूचना दी. बेलवंशी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस चौकी पोड़ी में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच जारी है. इसी बीच, सीधी कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि मृतक के परिजन को 10,000 रुपये की प्राथमिक सहायता प्रदान कर दी गई है.

Previous article कोरोनावायरस : महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जितेंद्र आव्हाड निकले कोरोना पॉजिटिव
Next article कांग्रेस ने की मांग, मोदी सरकार सैनिकों और कर्मचारियों के भत्ते के बजाय सेंट्रल विस्टा, बुलेट ट्रेन परियोजना रोके
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel