[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Madhya Pradesh मध्य प्रदेशः जबलपुर के बरगी डैम में पलटा क्रूज, 4 लोगों के मिले शव, कई लापता, रेस्क्यू जारी

मध्य प्रदेशः जबलपुर के बरगी डैम में पलटा क्रूज, 4 लोगों के मिले शव, कई लापता, रेस्क्यू जारी

0
मध्य प्रदेशः जबलपुर के बरगी डैम में पलटा क्रूज, 4 लोगों के मिले शव, कई लापता, रेस्क्यू जारी
बरगी डैम में पलटा क्रूज, फोटो- पीटीआई

MP News: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में अचानक आई आंधी के कारण करीब 35 से 40 लोगों को लेकर जा रहा एक क्रूज बरगी नदी में पलट गया. हादसे के बाद चार लोगों का शव बरामद हुआ है. कई अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. घटना के बाद रेस्क्यू अभियान जारी है. घटना को लेकर बरगी शहर के पुलिस अधीक्षक (SP) अंजुल मिश्रा ने बताया कि चार शव बरामद किए गए हैं और 18 को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि 15 से 18 लोग अब भी लापता हैं. बरगी बांध का निर्माण जबलपुर जिले में नर्मदा नदी पर किया गया है.

अचानक आई आंधी के कारण पलटा क्रूज

अधिकारी ने बताया कि अचानक आंधी के कारण क्रूज पलट गया. हादसे के समय क्रूज पर 35 से 40 लोग क्रूज पर सवार थे. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नाविकों और प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया.

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे पर राज्य के सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है. उन्होंने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि लापता लोगों की तलाश जारी है उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. सीएम यादव ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता दी जाएगी. मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा- घटना की होगी जांच

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा- यह एक दिल दहला देने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. एसडीआरएफ (SDRF) और पुलिस की टीम बाकी लापता लोगों की तलाश के लिए मौके पर मौजूद है. घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी.

Previous article बंगाल में 77 बूथों पर फिर वोटिंग! डायमंड हार्बर और फालता में ‘जासूसी कैमरे’ मिलने से हड़कंप
Next article धूमधाम से मनाई गई सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस की 142 वीं जयंती
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel