[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Madhya Pradesh Madhya Pradesh: यात्रियों से भरी डेमू ट्रेन के इंजन में लगी आग, जान बचाने के लिए Train से कूदे लोग

Madhya Pradesh: यात्रियों से भरी डेमू ट्रेन के इंजन में लगी आग, जान बचाने के लिए Train से कूदे लोग

0
Madhya Pradesh: यात्रियों से भरी डेमू ट्रेन के इंजन में लगी आग, जान बचाने के लिए Train से कूदे लोग
fire in DEMU train engine

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में यात्रियों से भरी डेमू ट्रेन के इंजन में रविवार शाम आग लग गई. जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. ट्रेन के इंजन में आग की घाटना के बारे में जानकारी रेलवे के एक अधिकारी ने दी.

https://www.youtube.com/watch?v=4qYz1Qd2vsE

आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं

अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ. पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि डॉ आम्बेडकर नगर (महू) से रतलाम के लिए रवाना हुई डेमू ट्रेन के इंजन में रुणीजा और नौगांव के बीच शाम साढ़े पांच बजे के आस-पास आग लगी. उन्होंने बताया कि दैनिक यात्री ट्रेन में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. मीणा ने बताया कि अग्निकांड में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि अग्निकांड के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी इस घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं.

इंजन में आग लगने से यात्रियों में दहशत

डेमू ट्रेन के इंजन में अचानक आग लगने से ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों में हड़कंप मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदने लगे. हालांकि आग पर फौरन काबू पा लिया गया और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ.

Previous article मंगल सूत्र व कान की बाली चोरी करने वाला उचक्का गिरफ्तार
Next article Gaya News : गया में नक्सलियों काे हथियार सप्लाइ करनेवाला गिरफ्तार
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel