[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar भोपाल में Covid19 से पहली मौत, मध्यप्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या हुई 14

भोपाल में Covid19 से पहली मौत, मध्यप्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या हुई 14

0
भोपाल में Covid19 से पहली मौत, मध्यप्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या हुई 14
Bhopal: People stand in a queue at safe distance to buy grocery items from a shop during the nationwide lockdown imposed in wake of coronavirus pandemic, in Bhopal, Sunday, April 5, 2020. (PTI Photo) (PTI05-04-2020_000173B)

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 52 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 14 पर पहुंच गयी है. एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गयी है. कोविड-19 महामारी से भोपाल में यह पहली मौत हुई है.

Also Read: इंदौर में 10 दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 100 के पार, दवा दुकानदार की अचानक मौत

जिला कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने बताया कि यह व्यक्ति हाल ही में कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाया गया था और उसकी भोपाल के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार देर रात को मौत हो गयी. निजी अस्पताल के डॉक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि मृतक व्यक्ति थोक सब्जी बाजार में चौकीदार का काम करता था. वह लम्बे समय से अस्थमा की बीमारी से भी पीड़ित था.

प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 14 हो गयी है. इनमें इंदौर के नौ, उज्जैन के दो और भोपाल, खरगोन और छिंदवाड़ा के एक-एक मरीज शामिल हैं. भोपाल में कोरोना वायरस के 23 नये संक्रमितों सहित प्रदेश में 36 नये मामले आने के बाद रविवार को प्रदेश में कुल 215 मरीज कोविड-19 संक्रमित पाये गये हैं.

Also Read: Coronavirus in Indore : इंदौर के नये इलाकों में फैल रहा कोरोना वायरस संक्रमण, शहर को बचाने खुद मैदान में उतरे डीजीपी

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक कुल 215 लोग कोरोना वायरस की महामारी से संक्रमित पाये गये हैं. प्रदेश में सबसे अधिक 135 मरीज इंदौर के हैं. इनके अलावा भोपाल में 40, मुरैना में 12, जबलपुर में आठ, उज्जैन में सात, खरगोन में चार, बड़वानी में तीन, शिवपुरी, छिंदवाड़ा एवं ग्वालियर में दो-दो मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इनमें से नौ मरीज अब तक स्वस्थ हो गये हैं.

इंदौर से मिली रिपोर्ट के अनुसार, यहां कोरोना वायरस से संक्रमित 53 वर्षीय महिला और 50 वर्षीय पुरुष ने रविवार को दम तोड़ दिया. शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि 53 वर्षीय महिला ने मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) चिकित्सालय में आखिरी सांस ली. वह सांस लेने में तकलीफ, सर्दी और बुखार की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती में हुई थी. उसे मधुमेह और अन्य बीमारियां भी थीं.

Also Read: Coronavirus Viral Video: कोरोना संक्रमित की जांच करने आये डॉक्टरों पर पथराव, भीड़ ने दौड़ाया

अधिकारी ने बताया कि 50 वर्षीय पुरुष ने शहर के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली. वह पिछले 10 दिन से सांस लेने में तकलीफ, खांसी और बुखार से परेशान था. वह उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) से भी पीड़ित था. उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले दोनों मरीजों ने पिछले दिनों कोई यात्रा नहीं की थी. अब तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि वे किस कोरोना वायरस संक्रमित के मरीज के संपर्क में आये थे.

Previous article Mahavir Jayanti 2020: महावीर जयंती आज, जानें बिहार के राजघराने में जन्मे महावीर क्यों बन गए संन्यासी…
Next article UP: तो क्या कोरोना के डर से पुलिसकर्मियों ने करा लिया मुंडन, तस्वीरें हो रहीं वायरल
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel