[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Lok Sabha Election 2024: दक्षिण के दरवाजे पर बीजेपी की दस्तक, पीएम मोदी ने किया चेन्नई में रोड शो

Lok Sabha Election 2024: दक्षिण के दरवाजे पर बीजेपी की दस्तक, पीएम मोदी ने किया चेन्नई में रोड शो

0
Lok Sabha Election 2024: दक्षिण के दरवाजे पर बीजेपी की दस्तक, पीएम मोदी ने किया चेन्नई में रोड शो
Lok Sabha Election 2024 | PTI

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले आज यानी मंगलवार को चेन्नई में एक मेगी रोड शो किया. रोड शो में पीएम मोदी के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई और दक्षिण चेन्नई, मध्य चेन्नई और उत्तरी चेन्नई के भाजपा उम्मीदवार भी साथ रहे. बता दें, भाजपा ने तमिलिसाई सौंदरराजन को दक्षिण चेन्नई से, जबकि विनोज पी. सेल्वम और आर.सी. पॉल कनगराज को क्रमशः मध्य चेन्नई और उत्तरी चेन्नई से मैदान में उतारा है.

पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का किया अभिवादन

रोड शो के दौरान एक सजी हुई कार के ऊपर खड़े होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क के दोनों ओर खड़े समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने रोड शो के दौरान भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का छोटा सा कट आउट हाथ में लिया हुआ था. वहीं समर्थकों ने पीएम मोदी पर फूलों की वर्षा की. इस दौरान वहीं खड़े लोगों ने पीएम मोदी के स्वागत में नारे भी लगाये.

पीएम मोदी ने दो किलोमीटर तक किया रोड शो

पीएम मोदी का रोड शो दो किलोमीटर तक चला. पीएम मोदी ने पनागल पार्क से तेनाम्पेट तक करीब 45 मिनट का रोड शो किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी मुस्कुराते हुए लोगों की ओर हाथ हिलाते नजर आये. रोड शो के दौरान जुटी भीड़ भारत माता की जय और मोदी, मोदी के नारे लगाए. कई लोग भाजपा और मोदी की प्रशंसा में लिखी तख्तियां थामे हुए थे. बता दें, चेन्नई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे.

बीजेपी उम्मीदवार ने जताई खुशी

वहीं,  पीएम मोदी के रोड शो पर साउथ चेन्नई से बीजेपी उम्मीदवार तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दौरे से हमें निश्चित रूप से लोकसभा चुनाव में मदद मिलेगी. लोग चाहते हैं कि वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें. वह जब भी आते हैं, डीएमके बेनकाब हो जाती है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि तमिल में कमल खिलेगा.

चेन्नई में पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के बाद तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई आते हैं तो चेन्नई के लोग हमारे पीएम का अपने बेटे की तरह स्वागत करते हैं. चेन्नई के लोगों ने नरेंद्र पीएम मोदी का खुले दिल से स्वागत किया. पीएम मोदी का आज का रोड शो ऐतिहासिक रहा. इस रोड शो के माध्यम से तमिलनाडु का मूड बहुत स्पष्ट है और लोग वास्तव में उत्साहित हैं और यह 19 अप्रैल को बहुत बड़े पैमाने पर दिखाई देगा. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Waqf Board Money Laundering Case में AAP विधायक अमानतुल्ला को समन, 20 अप्रैल को पेश होने का आदेश

Previous article रसीदपुर में आवासीय घर में आग से लाखों का नुकसान
Next article वेबेल आइटी पार्क में हुई छापेमारी दो फर्जी काल सेंटरों का हुआ खुलासा
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel