सोनुआ स्टेशन : ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
सोनुआ और लोटापहाड़ स्टेशन की थर्ड लाइन में पोल संख्या 331/21ए /17 के बीच में शुक्रवार रात को पड़सा पुल के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी.
By Prabhat Khabar News Desk |
June 23, 2024 12:34 AM
सोनुआ.सोनुआ और लोटापहाड़ स्टेशन की थर्ड लाइन में पोल संख्या 331/21ए /17 के बीच में शुक्रवार रात को पड़सा पुल के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान सोनुआ थाना क्षेत्र के राजगांव निवासी बबलू गोप के रूप में हुई. बताया जाता है कि बबलू चक्रधरपुर से सोनुआ ट्रेन से आया और अपने गांव लौट रहा था. इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उनकी मौत हो गयी. सोनुआ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौंप दिया जायेगा.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 3, 2026 1:35 PM
July 2, 2026 4:30 PM
July 1, 2026 9:39 AM
June 30, 2026 3:07 PM
June 30, 2026 2:58 PM
June 29, 2026 7:11 AM
June 28, 2026 4:04 PM
June 28, 2026 7:40 AM
June 28, 2026 7:37 AM
June 27, 2026 1:43 PM
