[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पश्चिमी सिंहभूम चुनाव तक ट्रेनों में जांच करेगी स्पेशल टीम:एसपी

चुनाव तक ट्रेनों में जांच करेगी स्पेशल टीम:एसपी

0
चुनाव तक ट्रेनों में जांच करेगी स्पेशल टीम:एसपी

जमशेदपुर. लोकसभा चुनाव को लेकर जमशेदपुर के रेल एसपी प्रवीण पुष्कर ने जीआरपी थानेदारों और पुलिसकर्मियों को अलर्ट कर दिया है. चुनाव के दौरान मादक पदार्थों, शराब की ढुलाई और पैसों की आवाजाही को रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाने को कहा है. रेल एसपी ने इसे लेकर सारे थानेदारों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग की. इसमें उन्होंने ट्रेनों से शराब की ढुलाई, रुपये और हथियारों की आवाजाही को रोकने का आदेश दिया. चुनाव के दौरान किसी तरह का आपत्तिजनक सामान अगर दिखता है तो उसे तत्काल रोककर चेक करने को कहा गया है. सभी स्टेशनों पर महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात रखने को कहा गया है. रेल पुलिस ने चुनाव को लेकर स्पेशल टीम का भी गठन किया है. स्पेशल टीम ट्रेनों की जांच करेगी. चेकिंग के दौरान हथियारों की भी जांच की जायेगी. इसके अलावा जितने भी लंबित मामले हैं, उसका निपटारा करने और वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है. रेलवे की चोरी को रोकने के लिए आरपीएफ की भी मदद करने को कहा गया है. आरपीएफ और जीआरपी संयुक्त रूप से काम करें, यह सुनिश्चित करने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel