[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पश्चिमी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम से तीन क्विंटल का गायब शिवलिंग बरामद, 5 दिन पहले हो गयी थी चोरी

पश्चिमी सिंहभूम से तीन क्विंटल का गायब शिवलिंग बरामद, 5 दिन पहले हो गयी थी चोरी

0
पश्चिमी सिंहभूम से तीन क्विंटल का गायब शिवलिंग बरामद, 5 दिन पहले हो गयी थी चोरी

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम के कराइकेला थाना क्षेत्र के नकटी पंचायत स्थित दुर्गादा मंदिर से तीन क्विंटल का गायब शिवलिंग को बरामद कर लिया गया. शिवलिंग की बरामदगी मंदिर से 50 किलोमीटर दूर स्थित बेडादुइया जंगल से हुई है. ज्ञात हो कि 8 जून को कुछ अज्ञात लोगों ने शिवलिंग की चोरी कर ली थी. 9 जून की सुबह जब ग्रामीण पूजा करने पहुंचे तो शिवलिंग गायब था. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और मुखिया मिथुन गागराई को दी.

इसके बाद नकटी पंचायत के ग्रामीणों ने बैठक कर शिवलिंग की बरामदगी के लिए चार टीम का गठन किया. इसके बाद आसपास के गांव में लोग इसकी छानबीन करने में जुट गये. इस क्रम में एक टीम पुलिस की मदद से पूजा स्थल से थोड़ी दूर स्थित बेडादुइया घने जंगल गयी. जहां उन्हें रमेश बंकिरा नामक एक व्यक्ति के घर से शिवलिंग बरामदगी हुई. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी.

मूर्ति का किया जाएगा शुद्धिकरण

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अंकित कुमार दल बल के साथ उस जंगल में पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक कर उस तीन क्विंटल शिवलिंग को वापस लाया गया. मौके पर मुखिया मिथुन गागराई ने कहा कि मूर्ति का शुद्धिकरण किया जाएगा. जिसके लिए रमेश बांकिरा से सामाजिक दंड ली जाएगी. उन्होंने कहा दुर्गादा में स्थापित शिवलिंग काफी प्रसिद्ध है और यहां सैकड़ों साल से पूजा अर्चना हो रही है.

Also Read: पश्चिमी सिंहभूम में जंगली भालू ने वृद्ध महिला पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

आरोपी सामाजिक दंड देने को तैयार

वहीं, आरोपी रमेश बांकिरा ने पुलिस को बताया कि उसे रात में स्वप्न आया. जिस कारण वह मूर्ति को ग्रामीणों की मदद से ले आया. उनका मकसद शिवलिंग को स्थापित कर श्रवण के महीने में विशेष रूप से उसकी पूजा अर्चना करनी थी. मगर ग्रामीणों के विरोध के कारण वह वापस मूर्ति को कर रहा है. इसके साथ ही वह सामाजिक दंड देने को भी तैयार है.

इधर, शिवलिंग के बरामद होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है. 13 मई की रात शिवलिंग को थाने में ही रखा गया. इसके बाद ग्रामीण 14 जून शिवलिंग लेकर दुर्गाधाम मंदिर पहुंचे. मूर्ति के खोजबीन में मुख्य रूप से राधेश्याम गागराई, राउतु गागराई, ग्राम मुंडा सुरेंद्र गागराई, सुभाष गागराई, जॉन दोंगो, घनश्याम हाइबुरु, पांडू चंपिया, वार्ड सदस्य बेहरा दिग्गी, समाजसेवी जॉन सिंह दिग्गी समेत कई लोग शामिल थे.

Previous article इ-शिक्षा कोष पर चार हजार बच्चों की सूची दर्ज
Next article Car Loan लेने से पहले जान लें ये 7 बातें, नहीं होगी कोई परेशानी
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel