[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पश्चिमी सिंहभूम Chaibasa News : साल की 91 पीस चौखट लदा पिकअप वैन जब्त, वाहन मालिक गिरफ्तार

Chaibasa News : साल की 91 पीस चौखट लदा पिकअप वैन जब्त, वाहन मालिक गिरफ्तार

0
Chaibasa News : साल की 91 पीस चौखट लदा पिकअप वैन जब्त, वाहन मालिक गिरफ्तार

-टीम देख ड्राइवर फरार, पिकअप में ट्रैक्टर का नंबर लगा तस्करी कर रहे थे माफिया

-91 पीस लकड़ी की कीमत एक लाख रुपये आंकी गयी

चाईबासा.

चाईबासा वन विभाग ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मौदा गांव के पास (बामेबासा मार्ग) अवैध साल लकड़ी से लदा पिकअप वैन (जेएच 06पी -6484) को गश्ती के दौरान पकड़ा. वहीं मौके से चालक फरार हो गया. वाहन मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. जब्त पिकअप वैन व मालिक को चाईबासा स्थित टुंगरी कार्यालय लाया गया है.

इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पिकअप वैन पर लगा नंबर प्लेट फर्जी है. तस्करों ने ट्रैक्टर का नंबर पिकअप वैन में लगाकर लकड़ियों की तस्करी कर रहे थे. जांच में यह बात सामने आयी है कि फरार चालक पूर्व में वन विभाग में ही वाहन चलाने का काम करता था. बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सारंडा जंगल की ओर से अवैध लकड़ी लदा पिकअप वैन चाईबासा की ओर आ रहा है. इसके बाद वन विभाग के अफसरों ने टीम गठित कर छापेमारी की. छापेमारी वन विभाग की टीम को देख मौदा गांव वाहन रोक चालक फरार हो गया. वहीं पिकअप वैन से वाहन के मालिक ओम प्रकाश सिंह को पकड़ा गया है. कागज मांगने पर उसने प्रस्तुत करने असमर्थता जतायी. वाहन में 91 पीस साल का चौखट लदा था. उसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये है. वह चाईबासा टुंगरी मोहल्ला का रहने वाला है. उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बताया जाता है कि लकड़ी माफिया ओम प्रकाश सिंह इससे पहले भी जेल जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel