फरार अप्राथमिकी आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
पुलिस ने पोक्सो एक्ट के फरार अप्राथमिकी आरोपी केलेंडे निवासी गोनो सावैंया के घर पर इश्तेहार चिपकाया है.
By Prabhat Khabar News Desk |
April 26, 2024 11:48 PM
झींकपानी.
झींकपानी थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के फरार अप्राथमिकी आरोपी केलेंडे निवासी गोनो सावैंया के घर पर इश्तेहार चिपकाया है. आरोपी के विरुद्ध महिला थाना चाईबासा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट को लेकर विगत 20 सितंबर 2023 को पीड़िता ने मामला दर्ज कराया था. आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में झींकपानी पुलिस द्वारा लगातार छापामारी जारी है. लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है. पुलिस द्वारा शुक्रवार को ग्रामीण मुंडा व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में आरोपी गोनो सावैंया के घर पर व गांव के सभा स्थल पर इश्तेहार चिपकाया गया. आरोपी को इश्तेहार के माध्यम से न्यायालय में समर्पण करने के लिए चेताया गया है....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 3, 2026 1:35 PM
July 2, 2026 4:30 PM
July 1, 2026 9:39 AM
June 30, 2026 3:07 PM
June 30, 2026 2:58 PM
June 29, 2026 7:11 AM
June 28, 2026 4:04 PM
June 28, 2026 7:40 AM
June 28, 2026 7:37 AM
June 27, 2026 1:43 PM
