[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पश्चिमी सिंहभूम नोवामुंडी में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत 

नोवामुंडी में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत 

0
नोवामुंडी में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत 
नोवामुंडी में झमाझम बारिश

नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट

Noamundi Weather News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी मे पिछले दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे मौसम अचानक बदल गया. आसमान में घने बादल छा गए और तेज गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई. आकाशीय बिजली की चमक और बादलों की गड़गड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा. 

गर्मी से मिली राहत 

अचानक हुई बारिश से लोगों को तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया. बारिश शुरू होते ही लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए. वहीं फुटपाथ पर सब्जी बेचकर जीविकोपार्जन करने वाले छोटे व्यवसायियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. तेज बारिश के कारण कई सब्जी विक्रेता अपनी दुकान और सामान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखाई दिए. 

जलजमाव की स्थिति 

लगातार हुई बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. स्टेशन रोड, शिशु मंदिर के पास ओवरब्रिज, पीएससी परिसर, रेलवे फाटक के पास, कुम्हार टोली रोड, डीवीसी पुलिया, टिस्को अस्पताल के पास और मुख्य मार्गों पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. 

लोगों को हुई परेशानी 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खुल गई है. कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी. हालांकि, मौसम में आए इस बदलाव से लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी. लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों ने झमाझम बारिश का आनंद लिया और भीषण गर्मी से राहत मिलने पर संतोष जताया.

यह भी पढ़ें: धनबाद: चंचलानी कॉलोनी के बंगले में गार्ड का संदिग्ध हालत में शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें: सरायकेला-कांड्रा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बाद बीजेपी विधायकों का दावा, ‘दिल्ली जा रहे हैं परिमल नथवानी’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel