[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पश्चिमी सिंहभूम नोवामुंडी ओवरब्रिज के पास महिला की मौत, 18 घंटे तक पड़ा रहा शव

नोवामुंडी ओवरब्रिज के पास महिला की मौत, 18 घंटे तक पड़ा रहा शव

0
नोवामुंडी ओवरब्रिज के पास महिला की मौत, 18 घंटे तक पड़ा रहा शव
ब्रिज के नीचे रहते लोग सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

नोवामुंडी से सुबोध की रिपोर्ट

West Singhbhum News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी रेलवे फाटक ओवरब्रिज के पिलर नंबर 11 के पास बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक वृद्ध महिला, गुरुवारी बोदरा की स्वाभाविक रूप से मौत हो गई. परिजनों के अनुसार, वह पिछले दो-तीन दिनों से बीमार थीं और अपने अस्थायी ठिकाने पर आराम कर रही थीं, तभी सोते-सोते उनका निधन हो गया. 

अस्थायी ठिकाने पर रहता है परिवार 

मृतका की बेटी सोनी ने बताया कि उनका परिवार ओवरब्रिज के नीचे अस्थायी रूप से रहकर मजदूरी कर गुजारा करता है. घटना के बाद शव को वहीं रखा गया और परिजन रिश्तेदारों के आने का इंतजार करते रहे. इस दौरान करीब 18 घंटे तक शव ओवरब्रिज के नीचे ही पड़ा रहा, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैलने लगी और राहगीरों, स्कूली बच्चों तथा बाजार आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. 

मॉर्चरी में रखने का सुझाव ठुकराया 

इसी बीच नोवामुंडी थाना की सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी ने परिजनों को सुझाव दिया कि शव को टाटा स्टील के मॉर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया जाए, लेकिन परिवार वालों ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और कहा कि वे अपने स्तर पर ही अंतिम संस्कार करेंगे. मृतका के पुत्र उल्लू, बदरी और पुत्रियां सोनी, दीपा व अंजलि ने बताया कि सभी तैयारियों के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा

ओवरब्रिज के नीचे से लोगों को हटाया गया था 

स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्गा पूजा के समय प्रशासन द्वारा ओवरब्रिज के नीचे रह रहे लोगों को हटाया गया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से फिर से यहां लोगों का जमावड़ा बढ़ गया है. पिलर नंबर 13 के पास स्थित बंद पान गुमटी नशेड़ियों और छोटे बच्चों का अड्डा बन चुकी है, जहां चोरी और नशे की घटनाएं हो रही हैं. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में बढ़ती अव्यवस्था पर जल्द कार्रवाई की जाए और ओवरब्रिज के नीचे रहने वाले लोगों के लिए उचित व्यवस्था की जाए. 

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Previous article खरसावां में 9 से 14 अप्रैल तक होगा चड़क पूजा का आयोजन
Next article सीजफायर के बीच इजराइल का दावा- एयरस्ट्राइक में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ का भतीजा
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel