[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पश्चिमी सिंहभूम नोवामुंडी में मलेरिया के खिलाफ मुहिम, IRS स्प्रे अभियान का हुआ शुभारंभ

नोवामुंडी में मलेरिया के खिलाफ मुहिम, IRS स्प्रे अभियान का हुआ शुभारंभ

0
नोवामुंडी में मलेरिया के खिलाफ मुहिम, IRS स्प्रे अभियान का हुआ शुभारंभ
IRS स्प्रे अभियान की शुरुआत

नोवामुंडी से सुबोध की रिपोर्ट

Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गांव गितिकेंदु, पंचायत बड़ापासेया में स्वास्थ्य विभाग और टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को इंडोर रेसिडुअल स्प्रे (IRS) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. मलेरिया और अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर आयोजित इस विशेष अभियान का उद्घाटन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा किया गया. 

ग्रामीणों को किया गया जागरूक 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को IRS स्प्रे के महत्व के बारे में जानकारी दी गई. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि घरों की अंदरूनी दीवारों पर किया जाने वाला यह स्प्रे मच्छरों के प्रजनन को रोकने में प्रभावी है और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में अहम भूमिका निभाता है. अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मियों और सहयोगी टीम द्वारा घर-घर जाकर स्प्रे प्रक्रिया शुरू की गई. साथ ही ग्रामीणों को सुरक्षित व्यवहार, साफ-सफाई और मलेरिया से बचाव संबंधी जरूरी सावधानियों की भी जानकारी दी गई. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय को मलेरिया नियंत्रण अभियान से जोड़ना और जनभागीदारी को मजबूत बनाना रहा. 

कई लोग रहे मौजूद

इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहिया दीदी, ग्रामीण समुदाय और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की सक्रिय उपस्थिति रही. ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेते हुए अपने घरों में स्प्रे करवाने के लिए सकारात्मक सहयोग दिया. कार्यक्रम में चिंतामणि गोप, दीपक कुमार बेहरा, ज्ञानोदय महतो, सहिया नानिका सिंकी, टाटा स्टील फाउंडेशन से डॉ कुशल कुमार साहू और प्रवीण कुमार मौजूद रहे. पूरे कार्यक्रम का संचालन और निगरानी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरिपद हेम्ब्रंम के मार्गदर्शन में किया गया. 

मलेरिया नियंत्रण के लिए प्राथमिकता में गितिकेंदु

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार CHC WISE IRS Plan 2026 के तहत गितिकेंदु क्षेत्र को मलेरिया नियंत्रण के लिए प्राथमिकता में रखा गया है। ऐसे अभियान भविष्य में वेक्टर जनित रोगों में कमी लाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल की महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट से आलमगीर आलम को झटका, टेंडर कमीशन घोटाले में डिस्चार्ज याचिका खारिज

Previous article Shahar Mein Aaj: मोतिहारी में जमीन विवाद सुलझाने के लिए थानों में आज लगेगा विशेष कैंप
Next article दरभंगा: बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का बड़ा प्रदर्शन, 12 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel